Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकवादी हमला, 16 की मौत, भगदड़ और चीख-पुकार का वीडियो वायरल

Vishva News / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 14

Share:
सिडनी:ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इसमें दो बंदूकधारियों हनुक्का त्योहार मनाने को जुटे यहूदियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मौके पर दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने हिस्टीरिकल चीखें सुनीं और लोग इधर-उधर भागते दिखे। अब तक 16 लोगों की हमले में मौत हो गई है। जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। वीडियो में कुछ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें अन्य व्यक्तियों द्वारा सीपीआर देते देखा जा सकता है। मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मची है। मनरेगा का नाम होगा ‘VB-G RAM G’, सरकार की नई योजना में 125 दिन तक रोजगार मिलेगा

एक हमलावर मारा गया

अधिकारियों के अनुसार सिडनी में फायरिंग से दहशत मचाने वाला एक हमलावर मारा गया है। जबकि दूसरा घायल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले के आतंकी होने की आशंका है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसे आतंकवादी हमला घोषित नहीं किया गया है। मारे गए हमलावर को नाम नावीद अकरम बताया जा रहा है। https://twitter.com/i/status/2000127858467905615

मौके पर मची अफरातफरी

गोलीबारी की इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची है। लोग तेजी से सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते और आड़ लेकर छुपते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कई अन्य वीडियो में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और दहशत का माहौल देखा जा रहा है। Pahalgam Terror Attack: 26 पर्यटकों की दर्दनाक मौत के मामले में NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, जांच में हुए कई बड़े खुलासे

यहूदियों का हनुक्का त्योहार मनाने जुटे थे लोग

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि बॉन्डी बीच पर एक "घटना" चल रही है और लोगों को इस इलाके से दूर रहने तथा मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति से आश्रय लेने की अपील की है। पुलिस ने बाद में पुष्टि की कि दो व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन ऑपरेशन अभी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, काले कपड़ों में दो बंदूकधारी एक ब्रिज पर दिखे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। कम से कम एक दर्जन से लेकर 50 तक गोलियों की आवाजें सुनी गईं। लोग बीच से भागते हुए दिखे और पुलिस सायरन गूंजते रहे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह हमला हनुक्का (यहूदी त्योहार) के उत्सव के दौरान हुआ, जहां चबाड ऑफ बॉन्डी द्वारा आयोजित "चानुका बाय द सी" इवेंट चल रहा था। https://twitter.com/i/status/2000130980175110482

पीएम अल्बनीज ने पुलिस को दिया सख्ती का निर्देश

एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में 10 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी है और कहा कि अन्य जगहों पर कोई घटना नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बयान जारी कर कहा, "बॉन्डी में दृश्य चौंकाने वाले और पीड़ादायक हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रही हैं। "यह घटना ऑस्ट्रेलिया के लिए दुर्लभ है, जहां बंदूक नियंत्रण सख्त हैं। जांच जारी है, और अधिकारी लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील कर रहे हैं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना। यह एक दुखद दिन है।" वहीं न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर क्रिस मिन्स ने इसे "गंभीर रूप से परेशान करने वाला" हादसा बताया है

हमले पर आया इजरायल का रिएक्शन

सिडनी में यहूदियों पर हुए हमले पर इजरायल का पहला रिएक्शन सामने आया है। इजरायली विदेश मंत्रालय की ओर से गिदोन सार ने एक्स पर लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का उत्सव के दौरान हुए जानलेवा गोलीबारी हमले से मैं स्तब्ध हूँ। ये पिछले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर फैले यहूदी-विरोधी हिंसक कृत्यों का परिणाम हैं, जिनमें आज "इंतिफादा का वैश्वीकरण करो" जैसे यहूदी-विरोधी और भड़काऊ नारे भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार, जिसे अनगिनत चेतावनियाँ मिली थीं, को अब होश में आना चाहिए!"

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts