Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: कोटा-नागदा रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्ट राइड, 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी, पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी

Vishva News / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 30

Share:
नई दिल्ली: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर 180 की स्पीड पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल किया गया. यह ट्रायल मुख्य रेल संरक्षण आयुक्त जनक कुमार जैन की उपस्थिति में हुआ है, जिसमें 16 कोच की स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कोटा से नागदा के बीच में दौड़ी है. इस दौरान ट्रेन की स्थिरता तेज गति में जांचने के लिए कांच के गिलास में पानी रखा गया, जो छलक कर नीचे गिरा भी नहीं. स्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती

180 की स्पीड में स्टेशन से गुजरी ट्रेन

रेलवे ने कई जगह पर ट्रेन के वीडियो भी बनवाए हैं. इनमें 180 की गति पर गुजरती वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 20 सेकंड में स्टेशन को क्रॉस कर रही थी. ट्रायल के दौरान कोटा रेल मंडल के डीआरएम अनिल कालरा भी ट्रेन में मौजूद रहे. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि हाई स्पीड का यह परीक्षण सफल रहा है. https://twitter.com/i/status/2006000165803680128

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल सफल

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परीक्षण के दौरान ट्रेन की स्थिरता दोलन गति, इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम और सेफ्टी सिस्टम की भी जांच की गई है. इसके अलावा कई टेक्निकल प्वाइंट्स पर भी इंस्पेक्शन किया गया है. यह हाई स्पीड के दौरान ट्रेन का ट्रायल और प्रदर्शन संतोषजनक मिला. इसके बाद ही इस परीक्षण को पूरी तरह से सफल घोषित किया गया है. CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रायल सुरक्षा और प्रदर्शन मानकों को परखने के लिए किया गया था. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को आरामदायक और तेज सफर का अनुभव मिलेगा. इस ट्रायल के सफल होने के बाद उम्मीद है कि आने वाले महीनों में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को नियमित संचालन के लिए मंजूरी मिल जाएगी. यह भारतीय रेलवे के हाईस्पीड नेटवर्क को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts