ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 23
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक अस्पताल के चपरासी ने अधिकारी बनकर कैबिनेट मंत्री को पूरे अस्पताल का दौरा करा दिया। बाद में वीडियो वायरल हुआ तो चपरासी को जेल भेज दिया गया। वहीं, चीफ मेडिकल सुपरीटेंडेंट के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आरोपी चपरासी को अब जमानत मिल गई है और उसको निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला 27 अगस्त का है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और पूर्व बिंदकी विधायक ने फतेहपुर अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान एक चपरासी ने अधिकारी बनकर मंत्री जी को पूरा अस्पताल घुमा दिया। फोन पर डॉक्टरों से डीलिंग भी की। बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो आरोपी चपरासी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।
Rahul Gandhi’s Big Statement: मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या है वजह?Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन