Tue, 03 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: माला बेचने वाली Monalisa का जबरदस्त ट्रांसफ़ॉर्मेशन! Stylish शर्ट-पैंट और काला चश्मा में वायरल गर्ल छा गई

Vishva News / Sat, Nov 15, 2025 / Post views : 26

Share:
महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले तो आपको याद ही होगी। अपनी कंजी और कजरारी आंखों की वजह से महाकुंभ के दौरान मोनालिसा खूब चर्चा में रही थीं और अब वह सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं और जल्दी ही बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत के लिए तैयार है। मोनालिसा ने अब अपनी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसके सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा शर्ट-पैंट पहने मॉडर्न लुक में दिखाई दे रही हैं और उन्हें इस अवतार में देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का यही कहना है कि सोशल मीडिया कब किसकी किस्मत पलट दे, कुछ नहीं कहा जा सकता। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपने मॉडर्न लुक की फोटोज पोस्ट की है.

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा भोसले

बता दें, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मोनालिसा अचानक तब चर्चा में आ गईं,जब वह अपने परिवार का गुजारा चलाने के लिए महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गईं और वहीं किसी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। मोनालिसा एक ही रात में इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और महाकुंभ में लोग उनके साथ फोटो और वीडियो लेने के लिए लाइन लगाने लगे। बढ़ती भीड़ से परेशान होकर वे घर लौट आईं।

ब्लू कलर की चेक शर्ट और ब्लैक पैंट पहने पहली बार स्टाइलिश लुक देखने को मिला. इस दौरान आंखों पर काला चश्मा लगाए वो काफी स्टनिंग दिख रही थीं.

सेट पर मॉडर्न लुक में दिखीं मोनालिसा

सोशल मीडिया पर मोनालिसा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। शर्ट-पैंट और आंखों पर चश्मा लगाए एक दम सेलिब्रिटी वाला फील ले रहीं मोनालिसा का ये अंदाज अब चर्चा में है। जहां एक तरफ कुछ उनकी वाहवाही करते दिखे तो वहीं कुछ सोशल मीडिया की पावर के बारे में बात करते नजर आए। इससे पहले भी फिल्म के सेट से मोनालिसा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें वह शूटिंग प्रेक्टिस करती नजर आई थीं।

कर्ली हेयरस्टाइल और सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया था जिसमें वो काफी प्यारी नजर आ रही थीं.

वायरल होते ही फिल्म में मिला काम

महाकुंभ के दौरान मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी देख उन्हें कुछ फिल्ममेकर्स ने फिल्में ऑफर करना शुरू कर दिया। इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा खुद उनके घर पहुंचे और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में साइन कर लिया। तभी से मोनालिसा सोशल मीडिया पर छा गईं और स्टारडम की राह पर चल पड़ीं और अब आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों मोनालिसा का म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था और अब वह जल्दी ही फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरती नजर आएंगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts