Mon, 02 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IAS बनने का ख्वाब छोड़, म्यूजिक इंडस्ट्री का 'Bad Boy' बना ये स्टार, जानें असली नाम

Vishva News / Wed, Nov 19, 2025 / Post views : 45

Share:
पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह आज यानी 19 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी बेजोड़ आवास से पूरे भारत और विदेशों में फैंस की लाइन लगाने वाले बादशाह आज के समय में इंडस्ट्री के टॉप सिंगर हैं, लेकिन एक समय था जब वह इस दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दिल्ली के पीतमपुरा में जन्मे बादशाह ने दिल्ली में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ चले गए, जहां प्रतीक सिंह सिसोदिया का 'बैड बॉय' बादशाह बनने का सफर शुरू हुआ। Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर याद करें उनकी साहसिकता और आत्मनिर्भरता, हर महिला के लिए मार्गदर्शक

IAS अधिकारी बनना चाहते थे बादशाह

बादशाह का अपने स्कूल के दिनों से ही म्यूजिक को लेकर रुझान था, लेकिन उन्होंने सिंगर बनने के बारे में नहीं सोचा था। बचपन में बादशाह आईएएस अफसर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें म्यूजिक की दुनिया तक ले आई। बादशाह तब सिर्फ 15 साल के थे, जब उन्होंने पहली बार दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस के लिए बादशाह ने 1,500 रुपये कमाए और यही वो पल था, जब उन्होंने अपने भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। करियर की शुरुआत में बादशाह ने 'कूल इक्वल' नाम से की, लेकिन फिर शाहरुख खान की 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाह' देखने के बाद बादशाह नाम अपना लिया, क्योंकि वह शाहरुख खान के फैन थे।

करियर और हनी सिंह के साथ तनाव

बादशाह के करियर की शुरुआत 2006 में हुई थी। वह रैपर हनी सिंह के साथ रैप क्रू 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा थे, जो उभरते कलाकारों के लिए बनाया गया एक मंच था। बादशाह ने कई गानों में हनी सिंह के साथ काम किया, लेकिन फिर दोनों के बीच कुछ आंतरिक कलह शुरू हो गई। हनी सिंह के साथ अपना करियर शुरू करने के बाद भी बादशाह ने कभी भी अपने करियर की शुरुआत का श्रेय हनी सिंह को नहीं दिया, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय तक मतभेद बने रहे। धान किसानों को राहत: PMFBY में नया अपडेट, जानवरों और जलभराव से फसल नुकसान का मिलेगा बीमा कवर

स्टारडम की शुरुआत

बादशाह की जिंदगी के लिए सबसे लकी साल 2012 रहा, जिसमें उनके कई सिंगल्स ने लोकप्रियता हासिल की। 'बैड बॉय' उनका ब्रेकथ्रू सॉन्ग रहा, जिसने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसके बाद 2016 की में आई आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'कपूर एंड संस' का गाना 'लड़की कर गई चुल' और आस्था गिल के साथ आए 'डीजे वाले बाबू' ने खूब धूम मचाई। 2020 में आया 'गेंदा फूल' भी सफल रहा, जिसके बाद से उनके सितारे और बुलंद होते गए और आज के समय में बादशाह इंडस्ट्री के सबसे सफल सिंगर्स और रैपर्स में से एक हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts