Sat, 31 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां

Vishva News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 40

Share:
नई दिल्‍ली: ऑपरेशन सिंदूर का असर लाइन ऑफ कंट्रोल पर दोनों ओर दिख रहा है. पाकिस्तान जहां एलओसी के पास बड़ी तादाद में एंटी ड्रोन और एंटी जैमिंग सिस्टम लगा रहा है, वहीं भारत भी एलओसी पर बड़ी संख्या में ड्रोन तैनात कर है. एनडीटीवी को सेना के खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लाइन ऑफ कंट्रोल के पास पाकिस्तान ने ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग की 35 यूनिट तैनात की है. यह ड्रोन पहचानने वाले और ड्रोन को जाम करने वाले सिस्टम है. इसे खासतौर पर पाकिस्तान ने भारत के एलओसी पर ड्रोन की तैनाती देखते हुए निपटने की तैयारी के लिए किया है. पाकिस्तान की ड्रोन डिटेक्शन और जैमिंग यूनिट एलओसी के उस पार 8 ब्रिगेड के तहत आती हैं. पाकिस्तान की ओर से यह तैनाती रावलकोट, कोटली, भिंबर, केल, बाग, डोमेल और बदर इलाकों में देखी गई है. CG News: जंगल में तेंदुए का शिकार! चारों पंजे गायब, वन विभाग में मचा हड़कंप सुरक्षा जानकारों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ड्रोन और कामिकाजी ड्रोन यानी लोइटरिंग म्यूनिशन ने जिस तरह से पाकिस्तानी के भीतर तबाही मचाई थी, उससे पाकिस्तान अब अलर्ट मोड पर है. वह भारतीय ड्रोन की निगरानी, टार्गेटिंग और सटीक हमले से काफी बैचेन है. यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि दुर्गम पहाड़ी इलाकों में स्वार्म ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन से निपटने में पाकिस्तान सक्षम नहीं है.

पाकिस्‍तान को सता रहा भारत से ड्रोन हमले का डर

सुरक्षा जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान को अब फिर से भारतीय सेना के ड्रोन हमले का डर सता रहा है, इसलिए वह अपनी ड्रोन क्षमता को बढ़ाने पर फोकस कर रहा है. अब सेना की हर बटालियन में ड्रोन प्लाटून बनाई जा रही है. इतना ही नहीं भारतीय सेना भी मौजूदा जरूरतों के मुताबिक, अलग-अलग तरह के ड्रोन को शामिल कर रही है, जिससे पाकिस्तान को फिर से आसानी से पटखनी दी जा सके. यही कारण है कि अब पाकिस्तान ने एंटी ड्रोन और एंटी जैमिंग खरीदने की प्रकिया को काफी तेज कर दिया है. खासकर चीन और तुर्किए से वह बड़ी तादाद में ऐसे सिस्टम खरीदने में लगा है जो उसे भारत के ड्रोन हमले से बचा सके.

LOC पर हालात खतरनाक बन रहे: कर्नल दानवीर सिंह 

सुरक्षा विशेषज्ञ कर्नल दानवीर सिंह कहते है कि पाकिस्तान चाहे चीन या फिर तुर्किए से कैसा भी ड्रोन खरीद ले, इससे भारतीय सेना पर बहुत ज्यादा असर नही पड़ेगा. यह एक स्वाभाविक प्रकिया है कि ड्रोन पीड़ित देश अपनी सुरक्षा को और मजबूत करने में जुटा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा कि किसी चीन और तुर्किए को ड्रोन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पानी भरते नजर आए थे. हमारी तकनीक और क्षमताओं के आगे पाकिस्तान के हथियार कहीं नही टिके. उन्‍होंने कहा कि यह सही है कि अब एलओसी पर हालात खतरनाक बन रहे हैं, लेकिन हमारे लिए बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है. हालांकि पाकिस्तान अपने लोगों का ध्यान बंटाने के लिए एलओसी पर कुछ ना कुछ जरूर करेगा और इससे निपटने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, उच्चायोग के बाहर हुई नारेबाजी और पुलिस से झड़प

खाली जेब लेकिन हथियार खरीदने में जुटा पाकिस्‍तान 

जानकार यह भी कहते हैं कि पाकिस्तान यह सब कदम अपनी हिफाजत के लिए उठा रहा है क्योंकि ऑपरशन सिंदूर के दौरान उसे जबरदस्‍त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल वह अपने क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्‍मत में जुटा है. भले ही उसे खाने के लाले पड़ रहे हैं, लेकिन वह भारी तादाद में चीन और तुर्किए से हथियारों की खरीदनें में जुटा है. यह भी सच है कि इन दोनों देशों के अलावा कोई और देश पाकिस्‍तान को क्रिटिकल कंपोनेंट देने से बच रहा है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts