Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Train Accident: चलती ट्रेन से गिरे तीन यात्री, मौके पर मची चीख-पुकार

Vishva News / Sun, Oct 19, 2025 / Post views : 26

Share:
Train Accident: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हो गया. नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर तीन यात्री ट्रेन से गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. अभी स्पष्ट नहीं है कि यात्री त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे या आने वाले बिहार चुनाव के मतदान में शामिल होने के लिए - इसकी जांच चल रही है.
सूचना मिलते ही नासिक रोड पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया. पुलिस के अनुसार, यह हादसा भुसावल जाने वाली पटरी के किलोमीटर 190/1 और 190/3 के बीच हुआ. दोनों मृतक युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है. वहीं तीसरे यात्री को गंभीर हालत में जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
फिलहाल तीनों यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भीड़भाड़ के कारण यात्री ट्रेन से गिर गए. दीपावली के सीजन में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. अधिकारियों के अनुसार, यह भी जांच की जा रही है कि क्या यात्री अपने गांव त्योहार मनाने जा रहे थे या फिर बिहार चुनाव में मतदान के लिए सफर कर रहे थे.
घटना की जानकारी मिलते ही ओढ़ा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक आकाश ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले, उपनिरीक्षक माली और कांस्टेबल भोले घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts