Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: सिडनी के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले पर ट्रंप का गुस्सा, कहा- 'कट्टर इस्लामी आतंक के खिलाफ दुनिया को आना होगा साथ'

Vishva News / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 14

Share:
वॉशिंगटन: सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त टिप्पणी की है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया में सबसे भीषण सामूहिक गोलीबारी में से एक थी जिसमें इस्लामी आतंकियों ने 15 लोगों को मार डाला था। ट्रंप ने यहूदी हनुक्का फेस्टिवल के मौके पर व्हाइट हाउस में यहूदी अमेरिकियों की मेजबानी करते हुए दुनिया के देशों से कट्टरपंथी इस्लाम के खिलाफ एक साथ आने की अपील की। इस दौरान ट्रंप ने यहूदी समुदाय का हमेशा समर्थन करने का संकल्प भी लिया। Goa Night Club Fire : फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया, गोवा अदालत में पेशी

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों को प्यार और दुआएं भेजना चाहता हूं, खासकर उन लोगों को जो सिडनी में हनुक्का सेलिब्रेशन के दौरान हुए भयानक और यहूदी विरोधी आतंकवादी हमले से प्रभावित हुए हैं। सभी देशों को कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद की बुरी ताकतों के खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए।"

https://twitter.com/i/status/2001121888148545933

सिडनी के बॉन्डी बीच हुआ था हमला

सिडनी के बॉन्डी बीच हमला रविवार को उस वक्त हुआ था जब बड़ी संख्या में यहूदी लोग हनुक्का सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने भी इस घटना को यहूदी विरोधी आतंकवादी कृत्य बताया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर इस्लामिक स्टेट से प्रेरित थे। गोलीबारी करने वालों में एक पिता और उसका बेटा शामिल थे।

MH-60R ‘रोमियो’ से दुश्मन के खिलाफ़ भारत ने की नई सैन्य शक्ति की शुरुआत, पाकिस्तान और चीन पर बढ़ा दबाव

यहूदी विरोध का नतीजा था हमला

ऑस्ट्रेलिया के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक पर हुआ यह हमला यहूदी विरोध को दर्शाता है। ऑस्ट्रेलिया में बीते एक साल से यहूदियों के खिलाफ लगातार विरोध की भावना देखने को मिल रही थी। हमले को लेकर न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लैन्योन ने बताया कि एक बंदूकधारी (50) को पुलिस ने गोली मार दी। दूसरा हमलावर, उसका 24 साल का बेटा घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

बता दें कि, सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की उम्र 10 से 87 साल के बीच थी। हमले में घायव हुए कम से कम 42 अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा हुई है। इजरायल ने इसे लेकर सख्त रुख दिखाया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल दौरे के समय बॉन्डी बीच पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts