Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: UCO Bank Vacancy 2026: यूको बैंक में 75 चार्टर्ड अकाउंटेंट की भर्ती, ऑफिसर पदों पर मिलेगी शानदार सैलरी

Vishva News / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 33

Share:

UCO Bank Vacancy 2026: बैंक में गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए प्रिपरेशन कर रहे कैंडिडे्टस के लिए नई वैकेंसी की अपडेट है। यूको बैंक ने हाल ही में जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती निकाली है। इसमें CA की वैकेंसी भी शामिल हैं। इन पदों के लिए बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.uco.bank.in पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। योग्य कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

यूको बैंक इस नई भर्ती के जरिए ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, क्लाउड इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर, डाटा प्राइवेसी, डाटा एनालिस्ट जैसी पोजीशन के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इसमें सीए के लिए 75 वैकेंसी हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन की विंडो 13 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी।

भयानक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

UCO Bank Bharti 2026: पद की डिटेल्स

पद का नाम स्केल वैकेंसी
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर JMGS-I 30
ट्रेजरी ऑफिसर MMGS-II 10
चार्टर्ड अकाउंटेंट JMGS-I 50
चार्टर्ड अकाउंटेंट MMGS-II 25
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर JMGS-I 05
डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर JMGS-I 03
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर JMGS-I 03
सॉफ्टवेयर डेवलपर JMGS-I 15
म्यूरेक्स डेवलपर JMGS-I 05
फिनाकल डेवलपर JMGS-I 05
क्लाउड इंजीनियर JMGS-I 03
AI/ML इंजीनियर JMGS-I 02
डाटा एनालिस्ट JMGS-I 02
डाटा साइंटिस्ट JMGS-I 02
साइबर सिक्योरिटी ऑफिर JMGS-I 02
डेटा प्राइवेसी कंप्लायंस ऑफिसर JMGS-I 02
डाटा एनालिस्ट MMGS-II 02
डाटा साइंटिस्ट MMGS-II 03
डाटा इंजीनियर MMGS-II 02
कुल 173

योग्यता क्या चाहिए?

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना चाहिए। एमबीए वाले भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं। डिग्री के साथ 1 साल का अनुभव भी हो। चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए ICAI से सीए किया हो। JMGS-I स्केल के लिए 1 साल और MMGS-II के लिए 3 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी तरह अन्य पदों पर बी.ई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/एमसीए/एमएससी कंप्यूटर साइंस वाले कैंडिडेट्स जिनके पास 1-3 साल अनुभव है, वो फॉर्म अप्लाई करने के योग्य होंगे। Open School Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की 10वीं–12वीं परीक्षा की समय-सारिणी जारी

Bank Jobs 2026: एज लिमिट

  • आयुसीमा: 1 जनवरी 2026 को आवेदकों की उम्र न्यूनतम 20 वर्ष से अधिकतम 30/35 पोस्टवाइज होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को एज लिमिट में नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • सैलरी: JMGS-I की पोस्ट पर बेसिक पे स्केल ₹48480- 85920 रुपये और MMGS-II के लिए ₹64820-93960 सैलरी मिलेगी। इसके अलावा D.A, HRA/मेडिकल बेनिफिट्स और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग/ग्रुप डिसक्शन/इंटरव्यू आदि
  • भर्ती का नोटिफिकेशन:UCO Bank Recruitment 2026 Notification PDF
  • आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक:UCO Bank Vacancy 2026 Apply Online
  • आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। इसके अलावा बाकी उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये एप्लिकेशन फीस है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts