Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: US-Pakistan: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा - पाकिस्तान गुपचुप तरीके से कर रहा है परमाणु हथियारों का परीक्षण

Vishva News / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 14

Share:
US-Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जो सक्रिय रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने इसे अन्य देशों के बीच एक व्यापक पैटर्न का हिस्सा बताया, जिसके कारण अमेरिका को अपने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की आवश्यकता पड़ी है। रविवार को सीबीएस न्यूज के 60 मिनट्स को दिए एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान सहित कई देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, जबकि अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो ऐसा नहीं कर रहा है। नशे में चूर सनकी ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बेवजह युवती को धक्का देने से अफरा-तफरी

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "रूस परीक्षण कर रहा है और चीन परीक्षण कर रहा है, लेकिन वो इसके बारे में बात नहीं करते। हम एक खुला समाज हैं। हम अलग हैं। हम इसके बारे में बात करते हैं। हमें इसके बारे में बात करनी ही होगी, अन्यथा आप लोग रिपोर्ट करेंगे। उनके पास ऐसे पत्रकार नहीं हैं जो इसके बारे में लिखें।" ट्रंप ने कहा, "हम परीक्षण करेंगे क्योंकि वो परीक्षण करते हैं और दूसरे भी परीक्षण करते हैं। और निश्चित रूप से उत्तर कोरिया परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान परीक्षण कर रहा है।"

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई शुरू, पश्चिम बंगाल-तेलंगाना को छोड़ सभी राज्यों के मुख्य सचिव तलब

ट्रंप ने बताई अमेरिका की ताकत

डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान कहा "हमारे पास किसी भी अन्य देश से ज्यादा परमाणु हथियार हैं और मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में कुछ करना चाहिए। मैंने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दोनों के साथ इस पर चर्चा की है। हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। रूस के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं और चीन के पास भी बहुत सारे होंगे।" उन्होंने आगे कहा कि "अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं होना चाहिए जो परीक्षणों से परहेज करे।"

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts