Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: US Shutdown: अमेरिका का सबसे लंबा शटडाउन खत्म, 43 दिन बाद ट्रंप ने खर्च विधेयक पर लगाई मंजूरी की मुहर

Vishva News / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 13

Share:
US Shutdown: अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन खत्म हो गया है. अमेरिका संसद (यूएस हाउस) ने 222-209 मतों से एक खर्च विधेयक (स्पेंडिंग बिल) पास कर दिया है जो 43 दिन से जारी सरकारी शटडाउन को समाप्त कर देगा. इसके बाद, ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया. ट्रंप की मंजूरी की मुहर के साथ, अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा सरकारी शटडाउन आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. Red Fort Blast: देशभर में 32 कारों में बम लगाने की साजिश का खुलासा, i20 और ईकोस्पोर्ट में शुरू हुआ था विस्फोटक भरने का काम ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को यह स्पेंडिंग बिल पास कराने के लिए विपक्षी पार्टी- डेमोक्रेट के 6 सांसदों के वोट की जरूरत पड़ी है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार अंत में, छह डेमोक्रेट नेताओं ने रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व में आए इस बिल का समर्थन किया, उसके पक्ष में वोट दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल को लेकर कहा, "मैं हमेशा किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं, दूसरे पक्ष के साथ भी. हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े किसी न किसी विषय पर काम करेंगे और हम ओबामाकेयर के इस पागलपन को भूल जाएंगे." सुप्रीम कोर्ट सख्त: सभी हाईकोर्ट्स को आदेश – डैशबोर्ड बनाकर फैसलों की जानकारी जनता तक पहुँचाएं

दोनों पार्टियों में क्या डील हुई है?

दोनों पार्टियों में डील हुई है कि इस शटडाउन के दौरान जिस भी सरकारी कर्मचारियों की नौकरी से निकाला गया है, यानी जिनकी छंटनी की गई है, उसे ट्रंप सरकार वापस नौकरी में रखेगी. संघीय (केंद्रीय) कर्मचारियों को बकाया वेतन की गारंटी देनी होगी. जनवरी तक सरकार को फंड देने के लिए यह स्पेंडिग बिल लाया गया है. उसके बाद फिर से दोनों पार्टियों में तकरार होगी और सरकार को नए बजट के लिए विपक्ष से सौदेबाजी करनी होगी. डील में क्या नहीं है? हालांकि इस डील में स्पष्ट रूप से वह बात शामिल नहीं है जो अधिकांश डेमोक्रेट इस शटडाउन की लड़ाई में चाहते थे- स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी की गारंटी का विस्तार. अब जब दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर टैक्स क्रेडिट पर एक और वोट होगी तब डेमोक्रेटिक पार्टी अपनी इस मांग पर फिर से जोर डालेगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts