Sun, 01 Nov
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: अमेरिका-वेनेजुएला तनाव चरम पर... ड्रग तस्करी के आरोप में अमेरिकी नौसेना का घातक हमला, 4 की मौत

Vishva News / Thu, Dec 18, 2025 / Post views : 43

Share:
वाशिंगटनः अमेरिका और वेनेजुएला के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।द गार्जियन की खबर के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में फिर एक जहाज पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर घातक हमला किया है, जिसमें चार लोग मारे गए। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी तेल लेने का आरोप लगाते हुए दबाव और बढ़ा दिया है। बुधवार को हेगसेथ ने कहा कि “नार्को-तस्करी संचालन” में लगे एक जहाज पर “घातक काइनेटिक स्ट्राइक” ने चार लोगों की जान ली। प्रशांत महासागर में हुए इस ताजे हमले के बाद अमेरिका द्वारा कथित ड्रग-तस्करी करने वाली नावों पर सितंबर से शुरू हुए हमलों से लेकर अब तक मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है। Ashwini Ganapathi: महिलाओं के आत्मविश्वास और जुनून की मिसाल, अश्विनी गणपति ने ‘डीप जापान अल्ट्रा 100’ रेस में रचा इतिहास

अमेरिकी हमले के बाद वेनेजुएला अपनी जहाजों को कर रहा एस्कॉर्ट

पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियन सागर में अमेरिकी हमलों को देखते हुए वेनेजुएला ने अब अपनी जहाजों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच सीधे टकराव की आशंका बढ़ गई है। ट्रंप ने अभी एक दिन पहले ही वेनेजुएला पर आरोप लगाया था कि वह तेल का उपयोग ड्रग तस्करी और अपराधियों को फंडिग में कर रहा है। इसलिए ट्रंप ने वेनेजुएला और उससे बाहर जाने वाले तेल टैंकरों पर बैन लगाने के बाद उनकी नाकेबंदी करवानी शुरू कर दी है। अभी पिछले दिनों अमेरिका ने इस क्रम में वेनेजुएला के एक तेल टैंकर को जब्त भी कर लिया था।

वेनेजुएला ने दी अमेरिका को चुनौती

अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई और बैन के बावजूद वेनेजुएला ने सामान्य रूप से तेल का व्यवसाय करना जारी रखा है। दरअसल अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल व्यवसाय को बैन कर दिया है। उसका कहना है कि वेनेजुएला इससे होने वाली आय को उपयोग ड्रग तस्करी और नार्को आतंकियों को फंडिंग में कर रहा है। इसके बावजूद वेनेजुएला ने अपने तेल व्यापार को ठप नहीं किया है। वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े सिद्ध तेल भंडार हैं। उसने कच्चे तेल और उप-उत्पादों के निर्यात संचालन को सामान्य रूप से जारी रखा है। शराब घोटाले के बाद सख्ती: साय सरकार ने बदली रणनीति, अब नासिक नोट प्रिंटिंग प्रेस में छपेंगे होलोग्राम वेनेजुएला के तेल व्यापार को रोकने के लिए ट्रंप ने लगाई सेना इधर ट्रंप ने वेनेजुएला के तट से दूर एक बड़ा सैन्य तैनाती कर दी है और नाकाबंदी की घोषणा कर दी है। यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बढ़ाने के लिए किया गया है। इस पर मादुरो का कहना है कि अमेरिका ड्रग तस्करी रोकने के अपने बताए गए लक्ष्य के बजाय वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन चाहता है। मादुरो ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन बातचीत की, जिसमें उन्होंने वाशिंगटन से “धमकियों के बढ़ने” और क्षेत्रीय शांति के लिए उनके “निहितार्थों” पर चर्चा की। वेनेजुएला के तेल के सबसे बड़े खरीददार चीन के विदेश मंत्री ने वेनेजुएला समकक्ष यवान गिल के साथ फोन कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने वेनेजुएला का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि चीन सभी एकतरफा धमकी का विरोध करता है और सभी देशों को अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने का समर्थन करता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts