Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Vicky Kaushal and Katrina Kaif: विक्की-कैटरीना बने पैरेंट्स, सितारों के घर गूंजी किलकारी, जानें बेटे का स्वागत हुआ या बेटी का

Vishva News / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 14

Share:
Vicky Kaushal and Katrina Kaif: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बड़ी गुड न्यूज दी है। दोनों के घर किलकारी गूंजी है और ये मम्मी पापा बन गए हैं। दोनों के जीवन की नई शुरुआत की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों के साथ साझा की है। अब शादी के चार साल बाद यह खूबसूरत जोड़ा अपनी जिंदगी के नए अध्याय पैरेंटहुड की शुरुआत कर चुका है।। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है और लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही कैटरीना की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। WPL 2026 Retention: दिग्गज खिलाड़ियों पर गिरी गाज, दीप्ति-लैनिंग-हीली समेत कई बड़े नाम रिलीज

कैटरीना और विक्की ने दी खुशखबरी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक कोलैब पोस्ट साझा किया है और जानकारी दी कि वो बेबी बॉय के मम्मी-पापा बने हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में दोनों ने 'ब्लेस्ड' लिखा। इसके साथ ही एक ग्रैफिक शेयर किया है, जिसमें क्रेडिल पर टेडी रखा हुआ है। इसमें लिखा है, 'हमरी खुशियां का बंडल आ गया है। बहुत सारे प्यार और ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपने बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। 7 नवंबर 2025, कैटरीना और विक्की।' Air India Plane Crash: SC सख्त, केंद्र और DGCA को भेजा नोटिस; कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता की याचिका पर सुनवाई

वायरल हुई खुशखबरी

पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कई तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए थे। फैंस बेसब्री से किसी बड़ी घोषणा का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार वह पल आ गया है। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि यह स्टार कपल जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाला है। इस चर्चा के कुछ ही दिनों बाद अब दोनों पापा-मम्मी बन गए हैं। ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया और फैंस और फिल्मी सितारे कपल को बधाई देने लगे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मनीष पॉल ने लिखा, 'आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई।' गुनीत मोंगा ने भी पोस्ट किया, 'बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।'

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts