Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

GST अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार : टैक्स रिफंड के बदले 50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा।

Vishva News / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 35

Share:

उत्तर प्रदेश। वाराणसी में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए GST विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बजरडीहा निवासी अजय कुमार मौर्य, जो एक निजी कंपनी के निदेशक हैं, ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उनकी कंपनी की फाइल के निस्तारण और फरवरी 2023 के GST रिटर्न के टैक्स रिफंड के बदले डिप्टी कमिश्नर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

योजना के तहत अंबिका सिंह को चेतगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया गया, जहां शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लेते समय विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

इस कार्रवाई के बाद GST विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

AntiCorruption

GSTDepartment

TaxRefund

LawAndOrder

Corruption

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts