Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: देशभर में मौसम का कहर: कुछ जगह माइनस में तापमान, तो कहीं मूसलधार बारिश से हाहाकार

Vishva News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 14

Share:
नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है। रात के समय और सुबह-सुबह ठंड की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब बनी हुई है। आइये पहले जानते हैं देश भर में मौसम का हाल कैसा रहेगा। Bilaspur Train Accident Update : चश्मदीद महिला ALP रश्मि राज का 23 दिन बाद गोपनीय बयान दर्ज

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड

सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां सुबह और रात में ठंड ज्यादा लग रही है। हालांकि पूरे दिन धूप निकलने की वजह से दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ठंड और अधिक बढ़ने के आसार जताए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 28 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। रात में हवाएं चलती रहेंगी। दिन में भी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर से प्रदूषण की चादर अभी भी हटने का अनुमान नहीं है।

यूपी-बिहार में कोहरा

यूपी-बिहार की बात करें तो यहां दोनों राज्यों में ठंड का असर दिखने लगा है। यहां कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। नवंबर का महीना खत्म होने जा रहा है। ऐसे में दिसंबर आने के साथ-साथ ठंड भी आ रही है। हर दिन यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी और बिहार में आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। इसके अलावा दिसंबर की शुरुआत में कोहरा भी अपना असर दिखाएगा। दिसंबर महीन में शीतलहर का प्रभाव प्रदेश के कई जिलों में दिखाई देगा। Gold Silver Price Today: सोने का भाव दूसरे दिन गिरा, चांदी में बनी रही तेजी – जानें आज के लेटेस्ट रेट

राजस्थान में बारिश ने बढ़ाई ठंड

वहीं राजस्थान में कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। इसके साथ ही राज्य भर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। बारिश की वजह से राज्य भर के विभिन्न इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ हवाएं भी चल रही हैं। बारिश का यह मौसम शुक्रवार शाम तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में सर्दी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, जयपुर, नागौर, अजमेर, ब्यावर, सलूंबर, प्रतापनगर और टोंक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

कश्मीर में माइनस में पहुंचा तापमान

ठंड का सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर में देखने को मिल रहा है, जहां कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। यहां हर गुजरते दिन के साथ कश्मीर में टेम्परेचर लगातार गिर रहा है। श्रीनगर में आज इस मौसम की सबसे ठंडी रात -4.5°C रिकॉर्ड की गई। साउथ कश्मीर का शोपियां इलाका कश्मीर का सबसे ठंडा इलाका रहा, यहां रात का टेम्परेचर -6.7°C रिकॉर्ड किया गया। अगर जोलजिला, लेह और कारगिल का टेम्परेचर देखें तो बदन कांप उठता है। जोलजिला का टेम्परेचर -16°C तक गिर गया। इसके अलावा लेह का तामपमान -8.6°C और कारगिल का तापमान -9.6°C दर्ज किया गया।

कई राज्यों में चक्रवात का असर

इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो यहां चक्रवाती तूफान दित्वा का असर देखने को मिल रहा है। IMD ने शुक्रवार को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और पड़ोसी दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान 'दित्वा' श्रीलंका के तटीय इलाकों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक, यह तूफान तेज हवाओं के साथ रफ्तार पकड़ता जा रहा है और भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। यह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंच सकता है। तटीय इलाकों में रहने वालों और मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts