Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: WhatsApp यूजर्स को लगेगा झटका! अब चैटिंग के लिए देना पड़ सकता है पैसा, आ रहा सब्सक्रिप्शन प्लान

Vishva News / Wed, Jan 28, 2026 / Post views : 20

Share:
WhatsApp चलाने के लिए जल्द ही आपको पैसे देने पड़ सकते हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कंपनी एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा. यानी अगर आप व्हाट्सऐप स्टेटस और चैनल में एड नहीं देखना चाहते तो पेड प्लान सब्सक्राइब करना पड़ सकता है. अभी तक इस प्लान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका फोकस एड-फ्री एक्सपीरियंस पर ही रहेगा. CG Crime : स्टेशन बना क्राइम स्पॉट! बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर की लूट

व्हाट्सऐप पर पिछले साल शुरू हुई थी एड की शुरुआत

मेटा ने पिछले साल व्हाट्सऐप स्टेटस और चैनल में एड दिखाना शुरू किया था. कंपनी के इस फैसले का खूब विरोध हुआ. अब तक एड-फ्री एक्सपीरियंस लेते हुए व्हाट्सऐप यूजर्स को यह बदलाव पसंद नहीं आया था. हालांकि, विरोध के बावजूद मेटा ने अपना फैसला नहीं बदला. अब कंपनी नया प्लान बना रही है, जिसमें एड-फ्री एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. व्हाट्सऐप के 2.26.3.9 वर्जन में ऐप कोड में इसके नए स्ट्रिंग देखे गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है. CG Job Fair: रायपुर में 3 दिन का मेगा रोजगार मेला, 15,000 पदों पर सीधी भर्ती; पहली बार एडमिट कार्ड से एंट्री

प्रीमियम फीचर्स की संभावना कम

अभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत, इसके फीचर्स और रोल आउट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान का फोकस केवल एड हटाने पर रहेगा और इसमें कोई प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना बहुत कम है. साथ ही इसके अवेलेबिलिटी को लेकर भी अभी तक तस्वीर साफ नहीं है. मेटा ने कुछ सेलेक्टेड जगहों पर फेसबुक और इंंस्टाग्राम के एड-फ्री सब्सक्रिप्शन ऑप्शन लॉन्च किए थे, लेकिन ये यूरोपीय संघ के दबाव के चलते किया गया था. ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि व्हाट्सऐप इस सब्सक्रिप्शन प्लान को ग्लोबली यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी या सेलेक्टेड जगहों पर ही इसे पेश किया जाएगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts