Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: हेलमेट के बिना फ्यूल देने से मना किया तो चला दी गोलियां, पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी...

Vishva News / Sat, Aug 30, 2025 / Post views : 26

Share:
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल ना देने पर पेट्रोल पंप संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना बरोही थाना क्षेत्र के एनएच 719 पर स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप की है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए पेट्रोल पंप नहीं दिया। इससे नाराज युवकों ने अवैध हथियारों से संचालक पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक घायल हो गया। घायल पेट्रोल पंप संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत-जापान के 21 समझौते बनेगे विकास की नई ताकत, दुनिया में बढ़ेगा भारत का दबदबा हेलमेट के बिना फ्यूल नहीं दिया तो मार दी गोली दरअसल भिंड जिला कलेक्टर द्वारा बिना हेलमेट पेट्रोल ना देने का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों के लिए यह आदेश जी का जंजाल बन गया है। आये दिन पेट्रोल पंप पर झगड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 के पास सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर स्थित है। जहां पर सुबह 4 बजे के लगभग बाइक पर सवार कुछ युवक पेट्रोल डलवाने पहुंचे। लेकिन कर्मचारियों द्वारा हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना कर दिया गया। इसके बाद युवकों ने विवाद किया। विवाद के बाद उस समय तो युवक वहां से चले गए लेकिन आधा घंटे बाद हथियारों से लैस होकर आए और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ‘No Work, No Pay’ – स्वास्थ्य मंत्री ने दी NHM कर्मचारियों को सख्त चेतावनी वारदात सीसीटीवी में कैद फायरिंग की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें सात तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में माउजर बंदूक लिए हुए हैं तो दूसरे युवक के हाथ में रिवाल्वर है। दोनों ही एक के बाद एक फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे एक गोली पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह नरवरिया के दाएं हाथ में लगने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरोही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags :

Criminal Act

Helmet Safety

Petrol Pump Incident

Fuel Denial

Violence at Petrol Station

Public Safety Concern

Road Safety Awareness

Petrol Station Chaos

Law and Order

Motorcycle Safety

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts