Mon, 03 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Anushka Sharma की ‘चकदा एक्सप्रेस’ पर इंतजार क्यों लंबा? Jhulan Goswami की बायोपिक रिलीज अटकी किस वजह से

Vishva News / Sat, Nov 8, 2025 / Post views : 14

Share:

अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन, उनकी कमबैक फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के जरूर चर्चे हैं, जिसकी रिलीज का अनुष्का के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जबरदस्त जीत के बाद से फैंस की 'चकदा एस्सप्रेस' को रिलीज करने की मांग तेज हो गई है, जिसकी एक वजह है कि ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जो झूलन के संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित है। यूं तो ये फिल्म बनकर तैयार है, लेकिन मेकर्स इसे अब तक रिलीज नहीं कर पाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये फिल्म अब तक दर्शकों के बीच क्यों नहीं आ पाई है।

IND vs AUS T20: अभिषेक शर्मा ने 11 रन पूरा करते ही रचा इतिहास, बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फिर चर्चा में अनुष्का की कमबैक फिल्म चकदा एक्सप्रेस

अनुष्का शर्मा की कमबैक फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, इंडियन वुमेन क्रिकेट टीम की महिला वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत के बाद इस फिल्म की रिलीज की मांग तेज हो गई थी। ऐसे में चकदा एक्सप्रेस के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स को लेटर लिखकर फिल्म को रिलीज किए जाने की गुजारिश की। दरअसल, फिल्म की शूटिंग 2022 में ही पूरी हो गई थी, फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन काम भी कम्प्लीट हो चुका है, लेकिन कुछ वजहों से ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज रोक रखी है।

चकदा एक्सप्रेस के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स को लिखा लेटर

मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के टॉप एक्जीक्यूटिव को लेटर लिखा है, ताकि फिल्म रिलीज हो सके। मेकर्स ने कहा - 'हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप एक्जीक्यूटिव को लेटर लिखा है कि कंफ्लिक्ट से ऊपर उठें, जिससे ये फिल्म रिलीज हो पाए। झूलन जैसी दिग्गज की कहानी दर्शकों तक जरूर पहुंचनी चाहिए।'

चकदा एक्सप्रेस की रिलीज में क्यों लगा है अड़ंगा?

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स हेड्स को 'चकदा एक्सप्रेस' का शेप पसंद नहीं आया। इसके अलावा प्रोडक्शन हाउस ओवर-बजट भी हो गया और प्लेटफॉर्म्स हेड्स को इस प्रोजेक्ट का तरीका पसंद नहीं आया, जिसके चलते ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन, अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महिला वर्ल्ड कप में जीत के बाद झूलन गोस्वामी की बायोपिक को भी जमकर अटेंशन मिल रही है। ऐसे में मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म को रिलीज किए जाने की बातचीत शुरू कर दी है और जल्दी ही पता चल जाएगा कि ये फिल्म रिलीज होगी या नहीं और अगर होगी तो कब रिलीज होगी। CG CRIME: तंत्र-मंत्र के झांसे में ठगी, बीमार SI को ठीक करने का बहाना, महिलाओं ने उड़ाए लाखों रुपये और गहने

परिवार के साथ समय बिता रही हैं अनुष्का

दूसरी तरफ अनुष्का की बात करें तो अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के जन्म के बाद से ही उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना रखी है। वह अक्सर पति विराट कोहली के साथ स्पॉट होती हैं, लेकिन मीडिया अटेंशन से दूर रहने की कोशिश करती हैं। उन्होंने अब तक अपने बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर रखा है। पति विराट कोहली और दोनों बच्चों के साथ अनुष्का 2024 में लंदन शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन काम के सिलसिले में वह अक्सर भारत आती रहती हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts