Sat, 01 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Zubeen Garg के भाई गिरफ्तार: Assam SIT ने सिंगर की मौत मामले में की बड़ी कार्रवाई

Vishva News / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 14

Share:
सिंगर जुबीन गर्ग मौत मामले में असम पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सिंगर के चचेरे भाई संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है. संदीपन भी जुबीन के साथ सिंगापुर गए थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि असम पुलिस में डीएसपी संदीपन गर्ग इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांचवें शख्स हैं. बुधवार सुबह उनको एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

जुबीन के भाई को क्यों किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी संदीपन,  ज़ुबीन के साथ अपनी पहली विदेश यात्रा पर सिंगापुर गए थे. वह भी यॉट पार्टी में मौजूद थे . सिंगर की मौत के बाद वह उनका कुछ सामान देश वापस लाए थे.  हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा था कि जांच में उन्होंने एसआईटी के साथ पूरा सहयोग किया. अधिकारियों के मुताबिक, पांच दिनों तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. संदीपन को पुलिस विभाग से सस्पेंस क्यों नहीं किया गया, इस सवाल के जवाब में एसआईटी को लीड कर रहे असम सीआईडी ​​के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना गुप्ता ने कहा कि उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई  संबंधित विभाग करेगा. CG Transfers News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तबादले , कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी

संदीपन से पहले हुई इन लोगों की गिरफ्तारी

बता दें कि असम पुलिस ने 2 अक्टूबर को ज़ुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और को सिंगर अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार किया था. ये दोनों लोग भी यॉट पार्टी में मौजूद थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गोस्वामी सिंगर के बहुत करीब तैरती दखी थीं. वह मोबाइल से अपनी और जुबीन की फोटो और वीडियो ले रही थीं. 2 अक्टूबर को दो अन्य लोगों, जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के प्रबंधक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार किया गया था. उन पर हत्या, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और लापरवाही से मौत की वजह बनने के आरोप लगाए गए हैं. ज़ुबीन गर्ग की मौत 1 सितंबर को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर जाने के दौरान हुई थी. 52 साल के सिंगर स्कूबा ड्राइविंग के लिए पानी में उतरे थे और बाहर ही नहीं लौटे. पानी के अंदर ही वह मृत पाए गए थे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts