Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Asia Cup 2025: पाकिस्तान का बॉयकॉट क्यों नहीं कर सकता भारत? BCCI ने ने तोड़ी चुप्पी

Vishva News / Mon, Sep 8, 2025 / Post views : 30

Share:
एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर खेल और राजनीति दोनों मोर्चों पर बहस जारी है। टीम इंडिया 10 सितंबर को UAE के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी, जिसके बाद 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए सैन्य तनाव को देखते हुए फैंस का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट में न खेले। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि भारत को ICC या अन्य मल्टी-नेशन इवेंट्स में भी पाकिस्तान से मैच खेलने से इनकार कर देना चाहिए। Vice President Election 2025: जानें वोटिंग प्रक्रिया से रिजल्ट तक की हर अहम डिटेल, एक गलती पड़ सकती है भारी

गाइडलाइंस का पालन कर रहा BCCI

जब से एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान हुआ तब से ही कई लोग भारतीय टीम के पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर कैंपेन भी चला रहे हैं। इस विवाद के बीच अब BCCI के सचिव देवजीत सैकिया की सफाई आई है। उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा कि बोर्ड सरकार के बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है और उसी के मुताबिक टीम इंडिया की भागीदारी तय होती है। सैकिया ने कहा कि किसी भी खेल में, चाहे क्रिकेट हो या कोई और भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर केंद्र सरकार के खेल विभाग ने स्पष्ट गाइडलाइंस बनाई हैं। नीति बनाते समय सरकार ने पूरी सावधानी बरती है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर खेल संघों को दिशा मिले और उसी आधार पर मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में भागीदारी का फैसला लिया जा सके। छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब सभी विभागों की खरीदी होगी केवल जेम पोर्टल से

खतरे में पड़ जाएगा युवा खिलाड़ियों का भविष्य

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान से पूरी तरह खेल संबंध तोड़ना संभव नहीं है। ऐसा करने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) या एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) जैसी संस्थाओं से कड़े प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं। इसके अलावा उभरते खिलाड़ियों का करियर भी इससे प्रभावित होगा। सैकिया ने कहा कि अगर कोई टीम मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती है तो संबंधित फेडरेशन पर पाबंदी लग सकती है। ऐसी स्थिति आने पर युवा खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। इसी कारण केंद्र सरकार ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर नीति बनाई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts