Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

रायपुर मे RCB vs KKR महामुकाबला आज : शाहरुख खान के पहुंचने की चर्चा; पिछले मैच की अव्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल

PRAVEEN GUPTA / Wed, May 13, 2026 / Post views : 134

Share:

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। चर्चा है कि Shah Rukh Khan अपनी टीम का हौसला बढ़ाने रायपुर पहुंच सकते हैं। हालांकि मौसम विभाग ने शाम के समय हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच पर असर पड़ सकता है।

ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था

मैच को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी किया है। शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शकों को तेलीबांधा थाना तिराहा, नेशनल हाईवे-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नया रायपुर मार्ग से होकर पहुंचने की सलाह दी गई है। वाहनों की पार्किंग परसदा और कोसा पार्किंग में होगी। पार्किंग फुल होने की स्थिति में सत्य साईं हॉस्पिटल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा।

मैच से पहले दोनों टीमों ने नेट में बहाया पसीना

मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया। बल्लेबाजों ने बड़े शॉट और डेथ ओवर में तेजी से रन बनाने पर ध्यान दिया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर, स्लोअर वन और सटीक लाइन-लेंथ पर अभ्यास किया।

महंगे खाने-पीने के सामान पर फिर सवाल

10 मई को हुए पिछले मुकाबले के दौरान स्टेडियम में व्यवस्थाओं को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई थी। 20 रुपये की पानी की बोतल 150 रुपये और 60 रुपये का पिज्जा 300 रुपये में बिकने के आरोप लगे थे। आधिकारिक रेट लिस्ट नहीं होने से वेंडर्स पर मनमानी कीमत वसूलने के आरोप लगे थे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, लेकिन पिछली चूक से सबक जरूरी

मैच के दौरान खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। हालांकि पिछले मैच में कुछ लोगों के बिना टिकट जालियां पार कर अंदर पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे। इस बार प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दावा किया है।

आज नजरें सिर्फ मुकाबले पर नहीं, व्यवस्थाओं पर भी रहेंगी

जहां मैदान पर RCB और KKR के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलेगी, वहीं दर्शकों की नजरें इस बात पर भी होंगी कि क्या इस बार स्टेडियम प्रबंधन पिछली गलतियों से सबक लेकर बेहतर सुविधाएं दे पाता है या नहीं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें