ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Sat, May 2, 2026 / Post views : 198
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां 10 और 13 मई को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें देश की तीन बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इन मुकाबलों को लेकर प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री की प्रक्रिया 3 मई से शुरू होगी। इच्छुक दर्शक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे।
टिकट कीमतों की बात करें तो जनरल श्रेणी के टिकट 2,000 से 3,000 रुपये के बीच रहने का अनुमान है, जबकि प्रीमियम सीटों के लिए 8,000 से 15,000 रुपये तक कीमत हो सकती है।
इन मुकाबलों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर प्रमुखता से उभर रहा है, और स्थानीय खेल प्रेमियों को अपने शहर में शीर्ष स्तर का क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन