Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IPL 2026 से पहले CSK के अमन खान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, गेंदबाजों की लिस्ट में बना अनचाहा इतिहास

Vishva News / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 31

Share:
IPL 2026 का अगले साल आगाज होगा लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह खिलाड़ी है अमन खान, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में हुए ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया। CSK ने अमन खान को 40 लाख रुपये में खरीदा था। अमन IPL 2026 में शिरकत करने से पहले ही एक ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड के कारण सुर्खियों में आ गए हैं, जो कोई भी गेंदबाज नहीं बनाना चाहेगा। Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी तय! रॉयल पैलेस में होगा भव्य विवाह समारोह

CSK के गेंदबाज ने लुटाए 100 से ज्यादा रन

दरअसल, अमन खान ने पुडुचेरी की ओर से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड के खिलाफ मुकाबले में अमन ने अपने 10 ओवर में 100 से ज्यादा रन लुटा दिए, जो अब मेंस लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा स्पेल बन गया है। यह मुकाबला 29 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला गया, जहां झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 368 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। झारखंड की इस बड़ी पारी में कुमार कुशाग्र ने शानदार शतक जड़ा, जबकि अनुकुल रॉय महज ने 98 रन की दमदार पारी खेली। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का रिकॉर्ड ब्रेक प्रदर्शन, एक साल में ₹1022 करोड़ से अधिक की संपत्तियां बिकीं

पुडुचेरी को मिली शिकस्त

पुडुचेरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन खान उन तीन गेंदबाजों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने पूरे 10 ओवर पूरे किए। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 12.30 रहा और उन्होंने 1 विकेट लेते हुए 10 ओवर में 123 रन लुटाने का शर्मनाक कारनामा कर दिखाया। जवाब में पुडुचेरी की टीम 41.4 ओवर में 235 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला आसानी से हार गई। अमन खान के रिकॉर्ड से पहले मेंस लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड अरुणाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज मिबोम मोसू के नाम था, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में बिहार के खिलाफ 9 ओवर में 116 रन दिए थे। उस मैच में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में शतक लगाकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। अमन खान ने अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत 2021 में मुंबई के लिए की थी, जिसके बाद वह पुडुचेरी से खेलने लगे और फिलहाल टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। अमन के IPL करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर अपना पहला IPL सीजन खेला था। साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे और हाल ही में IPL 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts