Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Blind T20 world cup: भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम विश्व विजेता, नेपाल को सात विकेट से हराकर रचा इतिहास

Vishva News / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 28

Share:
Blind T20 world cup: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को हराकर पहला वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है. एक रोमांचक फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है. कमाल की बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया और सभी मैचों को जीतकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा भी साबित किया. परिणीति चोपड़ा को मिला Priyanka-Nick का स्पेशल गिफ्ट, न्यूबॉर्न नीर के लिए भेजे प्यारे तोहफे, आपने देखा क्या? भारत ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे. भारत ने यह लक्ष्य 12.1 ओवर में ही 47 गेंद रहते हासिल कर लिया. भारत की ओर से खुला शरीर ने 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. 20 दिनों पहले मुंबई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को नवी मुंबई में हराकर महिला क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत की. अब तीन हफ्तों के अंदर ही भारतीय महिला ब्लाइंड टीम भी वर्ल्ड कप का खिताब उठाकर ब्लाइंड क्रिकेट की नई तकदीर लिखने की कोशिश की है. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से शिकस्त दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल के लिए जगह बनाई थी. CG में हादसा: घर के बाहर खुली टंकी बनी काल, 3 साल की बच्ची की डूबने से मौत

भारतीय टीम का फाइनल तक का सफर

  • पहले मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
  • दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों से हराया
  • तीसरे मैच में नेपाल को 85 रनों से हराया
  • चौथे मैच में अमेरिका को 10 विकेट से हराया
  • पांचवें मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
  • सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया
  • फाइनल: भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराया, कोलंबो

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts