Tue, 28 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

तस्वीर अपनी, नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर का; जांच एजेंसियां नेटवर्क खंगालने में जुटीं

अयोध्या में बयान को लेकर शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की

हिंसा, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले के आरोप में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

कोरबा में रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया युवक

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी, उपाध्यक्ष और महामंत्री समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मुआवजा दिलाने का आरोप, कई और डॉक्टर जांच के घेरे में

सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली; वैश्विक तनाव का असर।

सूचना

hello php

: Pakistan on T20 WC Match Boycott vs IND: भारत से पंगा पड़ सकता है महंगा! T20 WC मैच बायकॉट पर पाकिस्तान पर 38 मिलियन डॉलर का खतरा

Vishva News / Thu, Jan 29, 2026 / Post views : 35

Share:
Pakistan on T20 WC Match Boycott vs IND: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी भले ही घरेलू राजनीति में संतुलन साधने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन T20 वर्ल्ड कप 2026 या भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की चर्चाएं ज़मीनी हकीकत से दूर नजर आती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा कोई भी कदम PCB को भारी कानूनी और आर्थिक संकट में डाल सकता है. पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, हालांकि टूर्नामेंट में औपचारिक भागीदारी को लेकर बोर्ड अब भी सरकारी मंजूरी का इंतजार कर रहा है. फिलहाल मैनेजमेंट का रुख यही है कि अंतिम फैसला सरकार के निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा. हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली बड़ी वैकेंसी! फार्मासिस्ट पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी, योग्यता और पूरी डिटेल जानें

प्रधानमंत्री से मुलाकात, जल्द होगा अंतिम फैसला

इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए मोहसिन नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुलाकात की. बैठक के बाद नकवी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ICC से जुड़े सभी पहलुओं पर बात हुई है और निर्णय बहुत जल्द या तो शुक्रवार को या फिर अगले सोमवार तक ले लिया जाएगा.

ICC का ये समझौता PCB को बांधता है कानूनी दायरे में

PCB ने अन्य क्रिकेट बोर्डों की तरह ICC के साथ  मेंबर पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट  पर हस्ताक्षर किए हैं. यह एक कानूनी रूप से बाध्यकारी दस्तावेज़ है, जिसके तहत टूर्नामेंट या किसी खास मैच से हटने पर गंभीर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 17 पदों पर होगी वोटिंग 

भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पड़ सकता है महंगा

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलता है, तो होस्ट ब्रॉडकास्टर द्वारा कानूनी कार्रवाई की संभावना काफी ज्यादा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक मैच से जुड़े विज्ञापन, ब्रांडिंग और स्पॉन्सरशिप से करीब  38 मिलियन डॉलर की कमाई जुड़ी हुई है. ऐसे में PCB से भारी मुआवजे की मांग की जा सकती है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts