Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ीं: इन्फ्लुएंसर से मारपीट और छेड़छाड़ पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Vishva News / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 30

Share:
मुंबई: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मुंबई की डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर जवाब दाखिल न करने को लेकर 100 रुपये का जुर्माना ठोका है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल की अर्जी पर हुई सुनवाई के दौरान सामने आई. कोर्ट ने पृथ्वी शॉ को एक और मौका दिया है, ताकि वह अपना जवाब दाखिल कर सकें. CG Crime : CAF जवान ने पत्नी और ससुर पर बरसाए ताबड़तोड़ गोलियां, दोनों की हालत गंभीर

मामला क्या है?

फरवरी 2023 में अंधेरी के एक पब में सपना गिल और पृथ्वी शॉ के बीच विवाद हुआ था. गिल का आरोप है कि उनकी दोस्त ने शॉ से सेल्फी मांगी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया. जब गिल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो कथित तौर पर उनके साथ हाथापाई की गई. गिल ने शॉ पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया.

FIR दर्ज करने से इनकार

इस घटना के बाद गिल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ. इसके चलते उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख किया. अप्रैल 2024 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने माना कि शिकायत दर्ज करने में देर हुई है, लेकिन आरोप गंभीर हैं, इसलिए जांच ज़रूरी है. कोर्ट ने सांताक्रुज पुलिस को आदेश दिया कि वह सीआरपीसी की धारा 202 के तहत जांच कर रिपोर्ट सौंपे. गिल ने कोर्ट में दलील दी कि पुलिस ने शुरुआती स्तर पर एफआईआर दर्ज न करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. उनके वकील अली काशिफ खान का कहना है कि यह रवैया पीड़ित के साथ नाइंसाफी है और पुलिस सिस्टम की खामियों को दिखाता है. CG NEWS: सड़क पर तड़प रहे ग्रामीणों की मदद के लिए आगे आए BSF जवान, 3 ग्रामीणों की बचाई जान

कोर्ट की नाराज़गी

डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने इस मामले में शॉ की ओर से लगातार जवाब दाखिल न करने पर नाराज़गी जताई. फरवरी से लेकर जून तक कई बार समय देने के बावजूद जवाब नहीं दिया गया. 13 जून को कोर्ट ने इसे आखिरी मौका बताया था, लेकिन तब भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. 9 सितंबर को जज एस.एम. आगरकर ने जुर्माना लगाते हुए कहा कि अब शॉ को एक और मौका दिया जा रहा है.  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts