Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने बनाया नया कीर्तिमान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ क्वीन

Vishva News / Sat, Dec 27, 2025 / Post views : 30

Share:
Harmanpreet Kaur Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा है. लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 76 मुकाबलों में जीत दिलाई है. मगर बीते कल (26 दिसंबर 2025) हरमनप्रीत कौर ने तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में जीत हासिल करते हुए मेग लैनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. खबर लिखे जाने तक कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 130 मुकाबलों में अगुवाई की है. इस बीच टीम को 77 मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है. Bangladesh Mob Attack: बांग्लादेश में जेम्स के कॉन्सर्ट के दौरान भारी हंगामा, मंच पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 20 लोग हुए घायल

टॉप 4 में ये स्टार भी शामिल

हरमनप्रीत कौर के पहले पायदान पर पहुंचने के बाद मेग लैनिंग एक स्थान नीचे खिसक गई हैं. अब वह दूसरे स्थान पर स्थित हैं. महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली तीसरी खिलाड़ी इंग्लैंड महिला क्रिकेट की हीथर नाइट हैं. नाइट को उनकी कप्तानी में 72 जीत मिली है. चौथे पायदान पर चार्लेट एडवर्ड्स का नाम आता है. जिन्होंने अपनी अगुवाई में इंग्लैंड महिला क्रिकेट को 68 टी20 मुकाबलों में कामयाबी दिलाई थी.

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली कप्तान

77 - हरमनप्रीत कौर (भारत) - 130 मैच 76 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 100 मैच 72 - हीथर नाइट (इंग्लैंड) - 96 मैच 68 - चार्लेट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) - 93 मैच भारत ने चिनाब नदी पर नई परियोजना को दी मंजूरी, पाकिस्तान का सिंधु समझौते पर राग जारी

हरमनप्रीत कौर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 185 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 165 पारियों में 28.90 की औसत से 3700 रन निकले हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके नाम 1 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज है. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सबसे बड़ी पारी है. यही नहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 62 पारियों में 32 विकेट भी चटकाए हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts