Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा से नंबर 1 की कुर्सी छीनी, नए बल्लेबाज ने मारी छलांग

Vishva News / Wed, Nov 19, 2025 / Post views : 34

Share:
ICC ODI Rankings: आईसीसी की रैंकिंग में एक बार फिर से भयंकर बदलाव नजर आ रहा है। टीम इंडिया के स्टार ​बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से पहले नंबर की कुर्सी छिन गई है। अब नए बल्लेबाज ने टॉप पर कब्जा कर लिया है। हालांकि रोहित और पहले नंबर के बल्लेबाज के बीच अंतर ज्यादा नहीं है। इस बार की रैं​किंग में कई सारे उलटफेर नजर आ रहे हैं। IAS बनने का ख्वाब छोड़, म्यूजिक इंडस्ट्री का ‘Bad Boy’ बना ये स्टार, जानें असली नाम

डेरिल मिचेल बने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंंबर एक बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल अब आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस बार दो स्थानों की छलांग मारकर टॉप की कुर्सी पर अपना नाम लिखवा लिया है। डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाने का काम किया था। डेरिल मिचेल ने बेहतरीन 119 रनों की पारी खेली थी। यही व​जह है कि वे दो स्थान आगे पहुंच गए हैं। अब डेरिल मिचेल की रैंकिंग बढ़कर 782 हो गई है। ये उनकी आलटाइम हाई रेटिंग हैं। खास बात ये भी है कि मिचेल पहली बार आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हैं। Rani Laksmi Bai Jayanti 2025: रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर याद करें उनकी साहसिकता और आत्मनिर्भरता, हर महिला के लिए मार्गदर्शक

रोहित शर्मा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे

इस बीच बात अगर रोहित शर्मा की करें तो वे एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चले गए हैं। रोहित शर्मा की रेटिंग 781 है। यानी डेरिल मिचेल और रोहित शर्मा की रेटिंग में केवल एक ही अंक का अंतर है। जो अगली रैंकिंग तक खत्म हो सकती है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 764 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर चले गए हैं। शुभमन गिल अभी भी नंबर 4 और विराट कोहली नंबर 5 पर बने हुए हैं।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts