Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs NZ 3rd ODI Match Time: कब है भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे, जानें मैच का समय और डिटेल्स

Vishva News / Sat, Jan 17, 2026 / Post views : 30

Share:
IND vs NZ 3rd ODI Match Time: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज जारी है। अब तक दो मैच हो चुके हैं और दोनों टीमों ने एक एक मैच जीता है, इससे सीरीज अभी बराबरी पर है। सीरीज का फैसला आखिरी मैच से होगा, जो अब कुछ ही वक्त बाद होना है। इस मैच में भी विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर नजर आएंगे। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि सीरीज का ये आखिरी मैच कब है, कहां खेला जाएगा और सबसे बड़ी बात ये कि मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा। चलिए आपको ये सारी जानकारी देते हैं। Gariaband Obscene Dance Case: नियम तोड़ने पर एसडीएम तुलसी दास मरकाम निलंबित, कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई

18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा मैच

टीम इंडिया का साल 2026 का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा। यानी मैच रविवार को होगा। मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना है, जहां भारतीय टीम के आंकड़े काफी अच्छे हैं। टीम इंडिया यहां कभी कोई वनडे मैच नहीं हारी है। ये भारतीय टीम के लिए राहत की बात है। अगला मुकाबला सीरीज का डिसाइडर है, इसलिए इसको लेकर जबरदस्त रोमांच है। न्यूजीलैंड की टीम अभी तक कभी भारत में वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। क्या ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा या फिर टूट जाएगा, ये रविवार रात को पता चलेगा।

दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के शुरू होने की बात की जाए तो ये मुकाबला भी दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी एक बजे टॉस होगा और ठीक डेढ़ बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। अगर पूरा मुकाबला चला तो साढ़े नौ बजे तक खत्म भी हो जाएगा। बात अगर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की करें तो ये मैच आप जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं। वहीं टीवी पर मैच देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जाना होगा। जहां अलग अलग भाषाओं में आप मैच देख सकते हैं। ये वनडे सीरीज का आखिरी मैच होगा। इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। इसके बारे में भी हम आपको पूरी जानकारी देंगे। CG News: थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, विकलांग दुकानदार के साथ मारपीट, CCTV फुटेज में कैद हुई घटनाएं न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी न्यूजीलैंड टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts