Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs PAK: एक ही दिन भारत-पाकिस्तान के 2 महामुकाबले, पूरे दिन रहेगा क्रिकेट का महाजश्न; जानिए पूरी डिटेल

Vishva News / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 27

Share:
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें इस महामुकाबले पर टिक जाती हैं। इस बार एक ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच 2 महामुकाबले होने जा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए पूरा दिन रोमांच से भरपूर होना जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक दिन में भारत-पाकिस्तान के 2 मुकाबले कैसे संभव है? इस सवाल का जवाब है- जी हां, अगले महीन की 15 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मुकाबलें खेले जाने तय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत, कुत्तों से बचने की कोशिश में हुआ हादसा

T20 WC में इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 का 7 फरवरी से आगाज होगा। भारत और श्रीलंका की धरती पर यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह तो बात हुई 15 फरवरी को होने वाले एक मुकाबले की। अब बात कर लेते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे मैच की। T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले IND vs PAK मैच थाईलैंड की राजधानी थाईलैंड में भी खेला जाएगा। दिलचस्प बात ये है कि यह मुकाबला भी 15 फरवरी को T20 फॉर्मेट खेला जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कौन सा मुकाबला होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद यह साफ हो चुका है कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच 2 बार भिड़ंत होगी। हालांकि, अच्छी बात यह है कि दोनों मुकाबलों की टाइमिंग अलग-अलग है, जिससे फैंस दोनों मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे।

कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

T20 वर्ल्ड कप में जहां पुरुष टीमें हिस्सा लेगी। वहीं, एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में महिला टीमें अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। वूमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में कुल 8 टीमें शिरकत करेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए में इंडिया-ए, पाकिस्तान-ए, UAE और नेपाल की टीम शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, मलेशिया और मेजबान थाईलैंड को जगह दी गई है। CG BREAKING: राज्यपाल डेका ने नवनियुक्त मुख्य और राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ

वूमेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 पूरा शेड्यूल

13 फरवरी
  • पाकिस्तान A vs नेपाल (8:30 AM IST)
  • भारत A vs UAE (12:30 PM IST)
14 फरवरी
  • मलेशिया vs थाईलैंड (8:30 AM IST)
  • बांग्लादेश A vs श्रीलंका A (12:30 PM IST)
15 फरवरी
  • UAE vs नेपाल (8:30 AM IST)
  • भारत A vs पाकिस्तान A (12:30 PM IST)
16 फरवरी
  • श्रीलंका A vs मलेशिया (8:30 AM IST)
  • बांग्लादेश A vs थाईलैंड (12:30 PM IST)
17 फरवरी
  • भारत A vs नेपाल (8:30 AM IST)
  • पाकिस्तान A vs UAE (12:30 PM IST)
18 फरवरी
  • बांग्लादेश A vs मलेशिया (8:30 AM IST)
  • श्रीलंका A vs थाईलैंड (12:30 PM IST)
20 फरवरी
  • सेमीफाइनल 1 (8:30 AM IST)
  • सेमीफाइनल 2 (12:30 PM IST)
22 फरवरी
  • फाइनल (12:30 PM IST)

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts