Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

Vishva News / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 31

Share:
IND vs PAK: सितंबर महीने में UAE की धरती पर एशिया कप 2025 का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले गए और तीनों ही मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव की टीम ने पाकिस्तानी टीम को धूल चटाई। इसमें फाइनल मैच भी शामिल रहा। इस तरह भारत ने पहली बार एशिया कप के फाइनल में हराते हुए खिताब अपने नाम किया। एशिया कप 2025 के बाद भारतीय महिला टीम ने भी 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेले गए वर्ल्ड कप 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रनों से रौंद दिया। लगातार 2 महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 4 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। अब नवंबर में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। CG Transfers News: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तबादले , कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दरअसल, हांगकांग सिक्सेस 2025 का नवंबर में आयोजन होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम भी शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों टीमों के एक ही ग्रुप में रखा गया है ताकि एशिया कप की तरह एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिल सके। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप सी में रखा गया। इस ग्रुप में इन दोनों टीमों के अलावा कुवैत को भी जगह दी गई है।

3 दिन में खेले जाएंगे 29 मुकाबले 

अब बात कर लेते हैं हांगकांग सिक्सेस 2025 के शेड्यूल की। इस टूर्नामेंट का 7 नवंबर से आगाज होगा और 9 नवंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल के विजेता कप सेमीफाइनल में जबकि हारने वाली टीमें प्लेट सेमीफाइनल में खेलेंगी। हर ग्रुप की सबसे नीचे रहने वाली टीम बाउल प्रतियोगिता में उतरेगी। तीन दिनों में कुल 29 मुकाबले हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे। TRIPLE IT रायपुर में AI स्कैंडल: थर्ड ईयर छात्र पर 36 छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने का आरोप

टूर्नामेंट के ग्रुप इस प्रकार हैं:-

  • ग्रुप A: साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, नेपाल
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, यूएई
  • ग्रुप C: भारत, पाकिस्तान, कुवैत
  • ग्रुप D: श्रीलंका, बांग्लादेश, हांगकांग (चीन)

टूर्नामेंट का फॉर्मेट इस प्रकार होगा

हर मैच 6 ओवर का होगा और हर टीम में 6 खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक गेंदबाज 1 ओवर डालेगा, सिवाय विकेटकीपर के। एक गेंदबाज को 2 ओवर डालने की अनुमति होगी। इससे साफ है कि एक बार फिर मैदान पर रोमांच खेल होने की उम्मीद है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts