Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs SA: दूसरा टेस्ट बदले हुए समय पर, सुबह-सुबह शुरू होगा मैच - फैंस अभी कर लें टाइम नोट

Vishva News / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 30

Share:
IND vs SA: गुवाहाटी में इस वक्त खुशी का माहौल है। वहां पहली बार कोई टेस्ट मैच होने जा रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला वहीं पर खेला जाना है। दोनों टीमों ने वहां पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मैच 22 नवंबर से खेला जाना है। लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा कि दूसरा मैच सुबह जल्दी शुरू होगा। इसलिए अगर आप देरी से मैच की उम्मीद कर रहे हैं तो तय मानिए कि आपका मैच छूट जाएगा। अभी से मैच का सही समय नोट कर लीजिए, ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो। Shirtless अवतार में अक्षय कुमार की एंट्री, Tiger Shroff ने लहरों के बीच दिखाए जबरदस्त एब्स

गुवाहाटी​ में पहली बार खेला जा रहा है टेस्ट मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 22 नवंबर को गुवाहाटी में आमने सामने होने जा रहे हैं। यहां वैसे तो कई सारे इंटरनेशनल मैच हुए हैं, लेकिन टेस्ट की मेजबानी यहां पहली बार होने जा रही है। गुवाहाटी में सूर्यास्त जल्दी होता है, इसलिए यहां सुबह मैच जल्दी शुरू होगा। इससे पहले जब कोलकाता में टेस्ट हुआ था, तब सुबह नौ बजे टॉस हुआ था और उससे आधे घंटे पहले यानी नौ बजे टॉस हुआ था। लेकिन गुवाहटी में ऐसा नहीं होगा।

सुबह ठीक नौ बजे फेंक दी जाएगी गुवाहाटी में पहली बॉल

गुवाहाटी में सुबह साढ़े आठ बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आएंगे और यही समय टॉस का होगा। इसके आधे घंटे बाद यानी नौ बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। खास बात ये भी है कि आपने टेस्ट में हमेशा देखा होगा कि पहले लंच ब्रेक होता है और शाम को टी ब्रेक होता है। लेकिन गुवाहाटी में इससे उलट होगा। पहले टी ब्रेक लिया जाएगा और उसके बाद लंच ब्रेक होगा। खास बात ये है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। यानी गुवाहाटी में परम्परा बदल रही है और इसकी गवाह ये शहर बनने जा रहा है। THE END of Hidma: छत्तीसगढ़ से आंध्र में घुसने से पहले ही मुठभेड़ में ढेर, खुफिया अधिकारियों का बड़ा खुलासा

शाम को जल्दी खत्म हो जाएगा दिन का खेल

सुबह नौ बजे से मैच शुरू हो जाएगा और शाम को चार से साढ़े चार बजे तक खत्म भी हो जाएगा। मैच शनिवार को शुरू होगा। पहला टेस्ट तो पूरे तीन दिन भी नहीं चला। अब देखना होगा कि गुवाहाटी में कैसी पिच तैयार की जाती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि मैच रोचक हो और पूरे पांच दिन तक चलेगा, जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन करे, वो जीत दर्ज करे। इन सभी के बीच आप मैच के टाइम का खास ख्याल रखिएगा, नहीं तो आपका मैच छूट भी सकता है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts