Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IND vs SA: तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव की संभावना, ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

Vishva News / Fri, Dec 5, 2025 / Post views : 37

Share:
India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जाएगा, जहां सीरीज का फैसला होगा। भारतीय टीम ने पहला वनडे 17 रनों से जीता था। इसके बाद दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। इसके बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। आइए जानते हैं, तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। CG News: पुलिस आरक्षक का शव फंदे से लटका मिला, दो दिन से था लापता

यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है एक और मौका

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक लगाया था और 57 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उनके  ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए और प्रभावित करने में विफल साबित हुए हैं। कप्तान केएल राहुल और टीम मैनेजमेंट उन पर एक और भरोसा जता सकते हैं। वह रोहित के तीसरे वनडे में ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। तीसरे नंबर पर सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली उतर सकते हैं। उन्होंने पिछले दो वनडे मैचों में लगातार दो शतक जड़े हैं।

केएल राहुल निभा सकते हैं विकेटकीपर की जिम्मेदारी

चौथे नंबर पर रुतुराज गायकवाड़ को चांस मिल सकता है। गायकवाड़ ने दूसरे वनडे मैच में धमाकेदार सेंचुरी ठोकी थी और 105 रनों की पारी खेली थी। उनकी वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम 358 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी। पांचवें नंबर पर कप्तान केएल राहुल उतर सकते हैं और वह ही विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को एक और चांस दिया जा सकता है। ग्राम सभा में हंगामा: बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से अभद्रता, सरपंच पति के खिलाफ कार्रवाई के संकेत

प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह को खतरा

प्रसिद्ध कृष्णा साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों वनडे मुकाबलों में अच्छा नहीं कर पाए हैं। दोनों मैचों में वह सिर्फ तीन विकेट हासिल कर पाए हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी दमदार खेल दिखाने में सफल नहीं हो पाए हैं। तीसरे वनडे के लिए इन दोनों प्लेयर्स की जगह पर तलवार लटकी हुई दिखाई दे रही है। सुंदर की जगह ध्रुव जुरेल को चांस मिल सकता है। वहीं प्रसिद्ध की जगह नितीश रेड्डी को शामिल किया जा सकता है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है। वहीं कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है।

तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की संभावित Playing 11:

केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts