Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: India vs Australia ODI Series: सीरीज शुरू होने से पहले विराट-रोहित को बड़ा झटका, शुभमन गिल की नंबर-1 कुर्सी पर भी संकट

Vishva News / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 27

Share:
India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर दिन रविवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक करारा झटका लगा है। यहां तक कि शुभमन गिल की भी पहले नंबर की कुर्सी पर खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है। Chhattisgarh liquor scam: चैतन्य बघेल की रिमांड 29 अक्टूबर तक बढ़ी, दिवाली जेल में ही मनाएंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए आएंगे नजर

वैसे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा और क्रेज वनडे का है, वो इसलिए क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे। बुधवार को जब आईसीसी ने अपनी नई रैंकिंग जारी की तो उसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान होते हुए दिख रहा है। इससे पहले तक पूर्व भारतीय कप्तान ​रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हुआ करते थे, लेकिन अब वे तीसरे नंबर पर चले गए हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वे अब नंबर 5 पर चले गए हैं। इस बीच अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने लंबी छलांग मारी है। वे सीधे दूसरे नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

शुभमन गिल का पहले नंबर पर कब्जा, इब्राहिम दूसरे स्थान पर पहुंचे

आईसीसी की ओर से जारी की गई वनडे की नई रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर बने हुए हैं। गिल की रेटिंग इस वक्त 784 की चल रही है। आठ स्थानों की छलांग लगाकर सीधे नंबर 2 पर पहुंचने वाले इब्राहिम जादरान की रेटिंग अब 764 की हो गई है। जादरान ने न केवल ​रोहित और विराट को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि वे शुभमन गिल के भी काफी करीब पहुंच गए हैं। गिल और जादरान की रेटिंग में केवल 20 अंकों का ही अंतर है, जो बहुत जल्द खत्म हो सकता है। 14 की उम्र में एक्ट्रेस ने गटक ली शराब की बोतल… हालत बिगड़ी तो पहुंची अस्पताल, देखकर पिता से नर्स ने कही थी ये बात

इन बल्लेबाजों को भी हुआ नुकसान

इब्राहिम जादरान की छलांग से न केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है, ​बल्कि बाबर आजम, डेरिल मिचेल, चरित असलंका, हैरी टैक्टर, श्रेयस अय्यर और शे होप को भी नुकसान हुआ है। ये सभी बल्लेबाज एक एक पायदान नीचे चले गए हैं। इब्राहिम जादरान ने मंगलवार को ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में 111 बॉल पर 95 रन ठोक दिए थे। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। इस फायदा उन्हें इस बार की रैंकिंग में मिलते हुए नजर आ रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts