Mon, 14 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Virat Kohli: कोहली के पास एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका, शतक लगाते ही मिलेगा नंबर-1 का सिंहासन

Vishva News / Mon, Jan 5, 2026 / Post views : 29

Share:
Virat Kohli: विराट कोहली ने घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनके बल्ले से खूब रन निकले थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया है, जहां फैंस को उनसे अच्छे खेल की आस होगी। CG CRIME: सीआरपीएफ अफसर ने डॉक्टर के खाते से 4 लाख रुपये ट्रांसफर किए, पुलिस ने शुरू की जांच

विराट कोहली को सिर्फ एक शतक की जरूरत

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली के नाम है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 6-6 शतक लगाए हैं। अब अगर कोहली आने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक शतक और लगा देते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

बल्लेबाज शतक
वीरेंद्र सहवाग 6
विराट कोहली 6
सचिन तेंदुलकर 5
सौरव गांगुली 3
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल 33 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1657 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 154 रन रहा है। Sukma Encounter: 60 लाख के इनामी माओवादी ढेर, हार्डकोर नक्सली वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी मारा गया

बेहतरीन लय में चल रहे कोहली

विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया था और 302 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक भी शामिल रहे थे। उन्हें अच्छे खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली की टीम के लिए उन्हें खूब रन बनाए। आंध्र प्रदेश के खिलाफ, जहां उन्होंने दमदार शतक लगाया और 131 रनों की पारी खेली थी। वहीं गुजरात के खिलाफ मैच में 77 रन बनाए थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts