Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला, माला पहनाने के बाद युवक ने पीछे से मारा थप्पड़

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, Aug 6, 2025 / Post views : 47

Share:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां अपनी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या को माला पहनाने के बाद युवक ने पीछे से थप्पड़ मारा है। इसके बाद स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने युवक को जमकर पीटा है और रायबरेली पुलिस के हवाले कर दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रायबरेली के सिविल लाइन पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य के सुरक्षा गार्ड्स ने उन अराजक तत्वों की पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्वामी प्रसाद क्या बोले?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम योगी की सरकार में गुंडाराज व ठाकुरों को छूट देने का आरोप लगाया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने करणी सेना के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हमला होने से कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे हंगामे के बीच मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव किया। अभी तक हमला करने वालों की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि,  स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमले की ये कोशिश चर्चा का विषय बन गई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें