Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: कनाडा में स्थापित हुई उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची 51 फीट ऊंची प्रभु राम की प्रतिमा, टोरंटो में गूंजा जयश्रीराम

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, Aug 6, 2025 / Post views : 20

Share:

टोरंटो- कनाडा में के मिसीसॉगा शहर में प्रभु श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची राम प्रतिमा है। इससे हिंदू श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मिसीसॉगा शहर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। आधार से उसकी ऊंचाई 51 फीट से भी ज्यादा ऊंची हो सकती है। इस प्रतिमा की स्थापना के साथ ही कनाडा जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

हिंदुओं की आस्था का बड़ा प्रतीक

यह प्रतिमा ओंटारियो के हिंदू हेरिटेज सेंटर में स्थापित है। यह प्रतिमा उत्तर अमेरिका में हिंदुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बन गई है। कनाडा में भारतीय प्रवासी समुदायों के लिए श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना एक ऐतिहासिक क्षण रहा। इस प्रतिमा का अनावरण रविवार को ओंटारियो के मिसिसॉगा स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर में किया गया। यह प्रतिमा फाइबरग्लास से बनी हुई है। यह मूर्ति अब ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में स्थापित हो गई है।

हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

इस उद्घाटन समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके साथ कई प्रमुख राजनेता भी उपस्थित थे। इनमें महिलाएं और कनाडा की मंत्री रेची वल्डेज़, ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष शफकत अली, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू शामिल थे। हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे।

मेक कनाडा ग्रेट अगेन

कनाडा में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना के बाद लोगों ने मेक कनाडा ग्रेट अगेन का नारा दिया। वहीं एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, "अयोध्या से ओंटारियो तक, श्रीराम का नाम सीमाओं से परे गूंज रहा है। यह केवल एक मूर्ति नहीं है, यह आस्था और पहचान का ऐसा प्रतीक है जो पूरी दुनिया में ऊंचा खड़ा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, "टोरंटो, कनाडा: भगवान श्रीराम की सबसे ऊँची मूर्ति अब मिसिसॉगा में स्थापित हो चुकी है। यह वैश्विक हिंदू समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। एक ऐसे देश में जहां हिंदुओं को कट्टर खालिस्तानी तत्वों से बढ़ती दुश्मनी का सामना करना पड़ा है, यह मूर्ति केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि धैर्य, शांति और अस्तित्व का भी प्रतीक है। सनातन धर्म ऊंचा खड़ा है। अन्य लोगों ने लिखा "चलो कनाडा को फिर से महान बनाते हैं। "भव्य और सुंदर!"

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें