Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: PM Modi In Bengaluru: 'तकनीक और रक्षा क्षेत्र में "मेक इन इंडिया"... यही है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का कारण', बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 10, 2025 / Post views : 55

Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले कई बड़े परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां से ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। साथ ही बेंगलुरु में 'नेक्स्ट-जेन मोबिलिटी फॉर ए नेक्स्ट-जेन सिटी' कार्यक्रम में कन्नड़ में कुछ पंक्तियां बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का बताया कारण

पीएम मोदी ने कहा कि वह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार बेंगलुरु आए हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हमारी तकनीक और रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' की शक्ति के कारण है। बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं ने इसमें बहुत योगदान दिया है।'

पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर

पीएम मोदी ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता, सीमा पार कई किलोमीटर तक आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने की हमारी क्षमता और आतंकवाद के बचाव में आए पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर करने की हमारी क्षमता देखी गई। पूरी दुनिया ने इस नए भारत का चेहरा देखा है।'

भारत के उदय का प्रतीक बना बेंगलुरु

पीएम मोदी ने कहा, 'हम बेंगलुरु को एक ऐसे शहर के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं जो नए भारत के उदय का प्रतीक बन गया है। एक ऐसा शहर जिसने वैश्विक आईटी मानचित्र पर भारत का परचम लहराया है। अगर बैंगलोर की सफलता की कहानी के पीछे कुछ है, तो वह है इसके लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा।'

करोड़ों की योजनाओं की रखी आधारशिला

पीएम मोदी ने 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बैंगलोर मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें