ब्रेकिंग
सूचना
PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 85
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे। प्रधानमंत्री इस मौके पर श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह से भी बातचीत करेंगे।
इस परिसर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और यह संसद सदस्यों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित है। हरित प्रौद्योगिकी को सम्मिलित करते हुए यह परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग के मानकों का पालन करती है और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 का अनुपालन करती है।
यह परियोजना इसलिए शुरू की गई, क्योंकि सांसदों के लिए अच्छे आवास की कमी थी। कम जगह होने के कारण, बिल्डिंग को ऊंचा बनाया गया है, ताकि जमीन का बेहतर उपयोग हो सके और रखरखाव का खर्च भी कम हो।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन