Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: हर जगह करा लेते हैं बेइज्जती! पाकिस्तानी कारोबारी ने एयर होस्टेस को दी रेप की धमकी; फिर ये हुआ

P

PRAVEEN GUPTA / Thu, Aug 7, 2025 / Post views : 53

Share:

Pakistan Businessman Jail: पाकिस्तान के लोगों को मौका मिले और वो अपनी बेइज्जती ना करवाएं, ऐसा संभव ही नहीं है। हवाई जहाज के अंदर एक चौंकाने वाली घटना घटी थी जिसमें एक पाकिस्तानी ने आतंक मचा दिया था। पाकिस्तानी मूल के कारोबारी सलमान इफ्तिखार ने एयर होस्टेस को जान से मारने की धमकी देते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी। अब इस मामले में कारोबारी को 15 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। द न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार , यह घटना फरवरी 2023 में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से लाहौर, पाकिस्तान के लिए उड़ान के दौरान हुई थी।

इफ्तिखार ने क्या-क्या कहा?

हावाई जहाज में ट्रैवल करते समय इफ्तिखार ने क्रू सदस्य एंजी वॉल्श को धमकी दी थी कि उन्हें उनके होटल के कमरे से घसीटकर ले जाया जाएगा, उनके साथ सामूहिक रेप किया जाएगा फिर आग लगा दी जाएगी। इसी दौरान एक अन्य यात्री ने इफ्तिखार के बयान को रिकॉर्ड कर लिया। इफ्तिखार ने वॉल्श पर बार-बार अभद्र टिप्पणी की और अपमानजनक शब्द कहे थे।

भड़क गया इफ्तिखार

मामले को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यह घटना आठ घंटे की उड़ान में खाना परोसने के दौरान हुई थी। 37 साल का सलमान इफ्तिखार उड़ान के दौरान बार में शैंपेन पी रहा थे, तभी उन्होंने काउंटर पर हाथ बढ़ाकर बर्फ उठाई। नशे में होने के कारण, विमान चालक दल ने उनसे पूछताछ की और उन्हें अपनी सीट पर वापस जाने को कहा। इसके बाद इफ्तिखार भड़क गया और चिल्लाना शुरू कर दिया।

लड़खड़ा रहा था इफ्तिखार

हंगामे के बीच फ्लाइट डेक को सूचित किया गया और इफ्तिखार से बार-बार शांत रहने को कहा गया। एयरलाइन के कर्मचारियों ने बताया कि इफ्तिखार लड़खड़ा रहा था, आक्रामक हो रहा था और अपनी पहचान का बखान कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी ने फूड बार में मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट से बात करके बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इफ्तिखार ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया और कहा कि वह उनसे बात ना करे।

इफ्तिखार ने फ्लाइट अटेंडेंट से की हाथापाई

बात यहीं पर नहीं थमी इसके बाद तो इफ्तिखार इतना आक्रामक हो गया कि उसने पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट टॉमी मर्चेंट से हाथापाई की। स्थिति तब और बिगड़ गई जब इफ्तिखार ने क्रू को धमकाया और होटल का नाम और उन कमरों के सही नंबर बता दिए जहां वो ठहरे थे। उसने एक फ्लाइट अटेंडेंट को पकड़ लिया, और उसे "एक सफेद वेल्श महिला" कहकर पुकारा साथ ही रेप करने की धमकी दी। उसने कहा, ''तुम्हारे होटल को उड़ा दिया जाएगा, गायब हो जाएगी। तुम्हें तुम्हारे कमरे से बाल पकड़कर घसीटा जाएगा, तुम्हारे साथ रेप किया जाएगा और फिर आग लगा दी जाएगी।"

पाकिस्तान में इफ्तिखार का साथ क्या हुआ?

हद तो तब हो गई जब इफ्तिखार को पाकिस्तान में गिरफ्तार नहीं किया गया और उसे विमान से उतरने दिया गया। घटना के एक साल से भी ज्यादा समय के बाद, 16 मार्च, 2024 को, इंग्लैंड में उसे गिरफ्तार किया गया।  इफ्तिखार ने एयर होस्टेस को जान से मारने की धमकी देने और नस्लीय उत्पीड़न करने की बात स्वीकार की है। इस पूरी घटना से अटेंडेंट को गहरा सदमा पहुंचा, जिससे उबरने के लिए उसे 14 महीने की छुट्टी लेनी पड़ी थी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें