Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Trump Tariffs: कुछ लोग खुद को बॉस समझते हैं, भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं... ट्रंप पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 10, 2025 / Post views : 52

Share:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में BEML की नई रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन करने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के विकास और उसमें एमपी के योगदान पर चर्चा की. अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने भारत को दुनिया का में सबसे तेज विकास करने वाला देश बताया. उन्होंने यह भी कहा कि भारत का विकास कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उनपर भी तीखा हमला किया. राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग खुद को दुनिया के बॉस समझते हैं. उन्हें भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं.

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप के भारत पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने के ऐलान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ट्रंप का नाम लिए बगैर कहा कि लगता है सबके बॉस भारत के विकास को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं. राजनाथ सिंह ने टैरिफ की तीखी आलोचना करते हुए दावा किया है कि कोई भी वैश्विक शक्ति भारत को महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकती.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. वे इसे अच्छी तरह से नहीं ले रहे हैं.  उन्हें लग रहा है कि सबके बॉस तो हम हैं फिर भारत इतनी तेज़ी से कैसे आगे बढ़ रहा है? अब भारत में निर्मित उत्पादों को दूसरे देशों में निर्यात करते समय उन्हें और महंगा बनाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन जिस गति से भारत प्रगति कर रहा है, मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि कोई भी वैश्विक शक्ति हमें महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकती.

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कुछ लोग इस कोशिश में भी लगे हैं कि भारत के लोगों द्वारा तैयार की गई चीज जब दूसरे देशों में जाएं तो वहां मौजूद चीजों से वो महंगी हो जाएं, और लोग उसे ना खरीद सकें.यह कोशिश की जा रही है. भारत जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे ये साफ है कि हम जल्द ही महाशक्ति बनने जा रहे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें