Tue, 28 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

ऑपरेशन आघात में 1.21 करोड़ का गांजा जब्त : तीन कारों से 552 किलो गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Vishva News / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 13

Share:

जशपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 552.10 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

घेराबंदी कर पकड़ी गईं तीन कारें

थाना कुनकुरी और थाना बगीचा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से गांजा लेकर आ रही इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा कारों की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान वाहनों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।

रेकी कर रही कार भी जब्त

जांच में सामने आया कि एक अन्य कार तस्करों को पुलिस की गतिविधियों और लोकेशन की जानकारी देकर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने के लिए रेकी कर रही थी। पुलिस ने इस संदिग्ध वाहन को भी जब्त कर लिया है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

अभियान रहेगा लगातार जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जशपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Tags :

Breaking News

Crime News

Drug Smuggling

Operation Aaghat

Jashpur News

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts