Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

ट्रेनी IPS पर यौन उत्पीड़न का आरोप : महिला IPS प्रशिक्षु की शिकायत पर FIR दर्ज, BNS और IT Act के तहत जांच शुरू

Vishva News / Mon, Jul 20, 2026 / Post views : 40

Share:

रायपुर। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में प्रशिक्षण ले रही एक महिला IPS अधिकारी ने अपने ही बैच के ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अश्लील मैसेज और निजी वीडियो का आरोप

महिला अधिकारी का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से अश्लील संदेश भेजकर मानसिक दबाव बना रहा था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने निजी चैट देखी, बिना अनुमति वीडियो बनाया और उसे महिला अधिकारी के पति को भेज दिया। साथ ही अनुचित तरीके से छूने और ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

मारपीट और धमकी का भी दावा

शिकायत के अनुसार, 8 और 9 जुलाई को आरोपी ने महिला अधिकारी को कमरे में ले जाकर मारपीट की, गला दबाने की कोशिश की और चाकू दिखाकर धमकाया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

FIR दर्ज, जांच जारी

पीड़िता की शिकायत पर अट्टापुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66E और 67A के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के सामने आने के बाद राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भी हलचल मच गई है।

Tags :

WomenSafety

ITAct

Justice

IPS

SexualHarassment

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts