Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

दिनदहाड़े 3.50 लाख की लूट : स्टेट बैंक के पास बुजुर्ग से बैग छीनकर भाग रहा था युवक, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ पुलिस को सौंपा

Vishva News / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 25

Share:

कवर्धा। शहर के दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक के पास गुरुवार को दिनदहाड़े 3 लाख 50 हजार रुपये की लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक बुजुर्ग से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग रहे आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने निजी कार्य के लिए स्टेट बैंक से 3.50 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और मौके से भागने लगा। अचानक हुई घटना से बुजुर्ग घबरा गए और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

लोगों ने दिखाई बहादुरी

बुजुर्ग की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसके कब्जे से लूट की रकम बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में आरोपी अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Tags :

Breaking News

Crime News

Daylight Robbery

Snatching Incident

Robbery Case

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts