ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 15
कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
पीड़िता के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना लोहारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने इलाज के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अमित पटेल तथा एसडीओपी संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित विवेचना की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बालक दास चंदेल (35) को 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tags :
KabeerdhamNews
PublicSafety
Arrest
WomenSafety
LatestNews
विज्ञापन
विज्ञापन