Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: America Plane Crash: अमेरिका में फिर हुआ विमान हादसा, समुद्र में क्रैश हुआ प्लेन

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 39

Share:

America Plane Crash: अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। हादसा नॉर्थ कैरोलिना में ओक आइलैंड के पास समुद्र में हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग आइलैंड के किनारे सैर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक छोटा विमान समुद्र में जा गिरा। हादसा शनिवार, 2 अगस्त 2025 की शाम को हुआ था। जो प्लेन हादसे का शिकार हुआ वह एक इंजन वाला छोटा विमान था।

बच गई पायलट की जान

समुद्र में विमान के क्रैश होने के बाद तत्काल बचाव प्रयास शुरू किए जिससे पायलट की जान बच गई। हादसे में पायलट को मामूली चोटें आईं जिसका इलाज तट के पास ही एक अस्पताल में किया गया। समुद्र में गिरे विमान को पानी से निकालने के लिए अन्य जहाजों की मदद ली गई। अधिकारियों के अनुसार, विमान में केवल पायलट ही सवार था। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) घटना के कारणों की जांच का नेतृत्व कर रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

घटना के चश्मदीदों ने कहा कि प्लेन इस तरह से नीचे गिरा जैसे वह पानी में लैंड कर रहा हो। इस हादसे के बाद समुद्र के किनारे लोगों में दहशत फैल गई। अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण के चलते पायलट को पानी में उतरना पड़ा। प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना के संबंध में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका में हाल के दिनों में हुए विमान हादसे

बता दें कि, इससे पहले इसी साल जनवरी में रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास, अमेरिकी सेना का एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस का एक क्षेत्रीय यात्री जेट विमान हवा में टकरा गए थे। 29 जनवरी को हुए इस हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें हेलीकॉप्टर में तीन चालक दल के सदस्य शामिल थे। 30 जनवरी को अमेरिका में एक और हादसा हुआ, जहां फिलाडेल्फिया में एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हुई। इस हादसे में 8 लोगों की जान गई थी। 10 अप्रैल में अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। हेलीकॉप्टर हडसन नदी में जाकर गिरा था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। 22 मई को अमेरिका के सैन डिएगो में सेना का विमान हादसे का शिकार हो गया था, इसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts