Fri, 05 Jun
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद की दादा गिरी के चलते बीच सड़क पर कराया गया बोर खनन

पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान बवाल

पानी टैंकर ने 15 वर्षीय बच्चे को कुचला, CCTV आया सामने

संभावित नए युद्ध की तैयारी में जुटा तेहरान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 70 लाख की लूट से सनसनी

200 से ज्यादा बैंक खाते बेचकर देशभर में फैलाया ठगी का नेटवर्क, मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

इंद्रावती नदी में मिला शव

सॉल्वेंट प्लांट का बॉयलर फटा, मशीन ऑपरेटर जिंदा जला, 5 मजदूर झुलसे

देर रात खनिज विभाग की दबिश, अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच, ’क्रशर प्लांट किया गया सील’

सूचना

hello php

रायपुर IPL मैच की टिकटों की कालाबाजारी तेज : सोशल मीडिया पर खुलेआम हो रही ब्लैक मार्केटिंग

P

PRAVEEN GUPTA / Fri, May 8, 2026 / Post views : 55

Share:

रायपुर। रायपुर में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। Indian Premier League के तहत होने वाले Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में अधिकांश टिकट सोल्ड आउट हो गईं। इसके बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दलाल टिकटों को दोगुनी कीमत में बेचते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, 2500 से 3500 रुपए तक की टिकटें 4 से 6 हजार रुपए तक में बेची जा रही हैं। इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई टिकट ब्रोकर सक्रिय बताए जा रहे हैं, जो दर्शकों से अतिरिक्त रकम लेकर टिकट उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।

4200 रूपये तक बेच रहे लोअर स्टैंड की टिकट

बताया जा रहा है कि कुछ दलाल लोअर स्टैंड की टिकट 4200 रुपए प्रति टिकट में बेच रहे हैं, जबकि महंगी श्रेणी की टिकटों के लिए 6 हजार रुपए तक की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं, जिनमें टिकटों की ब्लैक डील की बातचीत दिखाई दे रही है।

रायपुर पुलिस ने दी थी चेतावनी

इधर रायपुर पुलिस ने पहले ही टिकटों की कालाबाजारी को लेकर चेतावनी जारी की थी। पुलिस का कहना है कि ब्लैक में टिकट बेचना और खरीदना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अधिकृत माध्यम से ही खरीदे टिकट

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें और सोशल मीडिया पर सक्रिय फर्जी टिकट विक्रेताओं से सावधान रहें। मैच के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वैध टिकट या पास धारकों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। साथ ही स्टेडियम परिसर में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें हथियार, पटाखे, कांच की बोतलें, बड़े बैग, लेजर लाइट और अन्य धारदार वस्तुएं शामिल हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें