Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

सतना में भीषण हादसा : : सॉल्वेंट प्लांट का बॉयलर फटा, मशीन ऑपरेटर जिंदा जला, 5 मजदूर झुलसे

PRAVEEN GUPTA / Tue, May 19, 2026 / Post views : 86

Share:

प्रवीण गुप्ता। सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में देर रात एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। अमरपाटन रोड स्थित विद्याश्री सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे प्लांट में भीषण आग लग गई। हादसे में एक कर्मचारी की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर रात अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। हादसे में मृत कर्मचारी की पहचान दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45 वर्ष) निवासी तिघरा के रूप में हुई है, जो प्लांट में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बनी

बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद आग ने तेजी से पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह आग की लपटों में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मन्नू केवट समेत 5 मजूदर झुलसे

हादसे में मन्नू केवट समेत कुल पांच मजदूर झुलस गए हैं। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य घायलों की पहचान देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार प्लांट में धान की भूसी से राइस ब्रान ऑयल बनाने का काम किया जाता था। परिसर में भारी मात्रा में भूसी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें पास की बस्ती तक पहुंचने लगीं, जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।

8 लाख रुपये प्रतिमाह की दर से हो रहा था संचालित

बताया जा रहा है कि यह सॉल्वेंट प्लांट शहर के सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल परिसर में संचालित हो रहा था, जिसे बिहार के एक व्यापारी ने करीब 8 लाख रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बॉयलर फटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts