Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

साप्ताहिक बाजार में हुई वारदात : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 70 लाख की लूट से सनसनी

P

PRAVEEN GUPTA / Wed, May 27, 2026 / Post views : 122

Share:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार रात सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दुकान बंद करते समय हमला

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सोनी बाजार में अपनी सर्राफा दुकान लगाकर लौट रहे थे। रात करीब 7 बजे दुकान बंद करने के दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और उनसे बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने बेहद करीब से उनके सीने में गोली मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर पड़े और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर प्रशांत रात्रे के मुताबिक, व्यापारी के सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

70 लाख की लूट का अनुमान

मृतक के भाई विष्णु सोनी ने बताया कि बैग में करीब 25 किलो चांदी के जेवर और 100-150 ग्राम सोने के सिक्के थे। लूटे गए माल की कीमत लगभग 65 से 70 लाख रुपए आंकी जा रही है।

मौके से मिले कारतूस और खून के निशान

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मौके से खाली कारतूस और खून के धब्बे बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है।

6 जिलों में नाकेबंदी

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बिलासपुर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़, अनूपपुर, डिंडोरी और कोरिया जिलों में नाकेबंदी कर दी है। संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।

व्यापारियों का फूटा गुस्सा

घटना के बाद व्यापारियों और परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया और रात 12 बजे तक सड़क जाम रखा। मृतक के भाई मदन सोनी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पेंड्रा बंद का ऐलान

सर्राफा व्यापारी संगठन और अन्य व्यापारिक संगठनों ने घटना के विरोध में बुधवार को पेंड्रा बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने घटना को कानून व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया है। स्थानीय निवासी पंकज तिवारी ने कहा कि खुले बाजार में व्यापारी की हत्या से व्यापारियों में भय का माहौल बन गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts