Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: क्रिकेटर बना साइबर ठग: बैंक अधिकारी बनकर देशभर में 35 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vishva News / Sun, Nov 2, 2025 / Post views : 40

Share:
कानपुर: सपनों की पिच पर चौके-छक्के लगाने की तैयारी कर रहा एक क्रिकेटर असल जिंदगी में ठगी का खेल खेल रहा था. अपने एक साथी के साथ मिलकर उसने बैंक अधिकारी बनकर अनगिनत लोगों को अपना शिकार बनाया. इस तरह दोनों ने करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया. कानपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल टीम ने इस शातिर जोड़ी को गिरफ्तार कर एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश किया है.इन दोनों ने दिल्ली, पंजाब और दूसरे राज्यों में ठगी की 35 वारदातों को अंजाम दिया. दोनों के पास से तीन लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, एक थार गाड़ी और क्रिकेट किट बैग बरामद हुए हैं. Gold Price Update: हफ्तेभर के उतार-चढ़ाव के बाद भी सस्ता हुआ सोना, जानें 24 से 18 कैरेट तक के ताज़ा रेट

कैसे साइबर ठग बना क्रिकेटर

गिरफ्तार क्रिकेटर विवेक शर्मा आईपीएल में खेलने की तैयारी कर रहा था. ठगी के पैसों से उसने सवा-सवा लाख रुपये के क्रिकेट बैट खरीदे थे. डीसीपी क्राइम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुजैनी निवासी सुनील कुमार खन्ना ने 10 जून को 1.35 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्हें पांच जून को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा गया था. उस पर उन्होंने अपनी सारी जानकारी भर दी थी. दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का संकट: AQI 303 पर पहुंचा, हवा हुई और जहरीली, जानिए रविवार का मौसम कैसा रहेगा साइबर सेल ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि सुनील के क्रेडिट कार्ड से चंडीगढ़ और मोहाली के पास जिरकपुर में खरीदारी की गई है.जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने पंजाब पुलिस की मदद से बागपत निवासी अनुज तोमर को चंडीगढ़ और उसके साथी विवेक शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि एमबीए कर चुका अनुज और इंजीनियरिंग कर चुका विवेक सिंगापुर में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे. कोरोना महामारी के दौरान नौकरी चली जाने पर दोनों भारत लौट आए. आर्थिक तंगी के चलते वे एक ठग के संपर्क में आ गए, जिसने उन्हें साइबर ठगी के गुर सिखाए. अनुज कंप्यूटर का मास्टरमाइंड है, वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम करता था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts